Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर में फूड टेस्टिंग लैब की रखी नींव, अब बाहर नहीं भेजने होंगे सैंपल

बीकानेर: केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मेडिकल कॉलेज परिसर में जन स्वास्थ्य और जैविक प्रमाणीकरण प्रयोगशाला का शनिवार को शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया. बजट घोषणा के तहत 2 करोड़ 85 लाख 75 हजार रुपए की लागत से बनने वाला यह भवन और लैब, जैविक प्रमाणीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. इसके लिए मेडिकल कॉलेज ने डेढ़ बीघा भूमि उपलब्ध कराई है. उपकरण भी मिल गए हैं. पहले चरण में दस तथा कुल 30 करोड़ रुपए के उपकरण आएंगे. भवन बनने तक लैब का संचालन अस्थायी रूप से मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित फूड टेस्टिंग लैब में किया जाएगा.

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि इसे स्तरीय लैब के रूप में विकसित करेंगे. यहां किसी प्रकार के उपकरण की कमी नहीं आने देंगे. केंद्र सरकार से जरूरी उपकरण उपलब्ध करवाएंगे. यहां खाद्य पदार्थों की सामान्य जांच के साथ ही ऑर्गेनिक खाद्य प्रमाणीकरण व समस्त माइक्रोबायोलॉजी जांच भी हो पाएंगी. अब तक इनके सैंपल बाहर भेजने पड़ते थे.

Advertisement Box

उन्होंने बताया कि मिलावटी वस्तुओं के विरुद्ध प्रशासन के अभियान में यह लैब अहम साबित होगी. बीकानेर संभाग की सबसे बड़ी लैब होगी. बीकानेर में लंबे समय से इसकी मांग थी. उन्होंने कार्यकारी एजेंसी, कृषि विपणन बोर्ड को निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता और प्रमाणीकरण के साथ समय पर करने के निर्देश दिए.

बनेगा नया सीएमएचओ भवन: चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को निर्देश दिए. इसमें कहा कि भवन निर्माण के लिए केंद्र से आवश्यक राशि लाने के प्रयास होंगे. फिरोजपुर में 5 दिसंबर 1925 को फिरोजपुर में गंग कैनाल का शिलान्यास हुआ. इसके सौ वर्ष पूर्ण होने पर विशाल कार्यक्रम किया जाएगा. इस दौरान बीकानेर संभाग में जन्मी 100 प्रवासी हस्तियों का सम्मान भी किया जाएगा.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें