Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

7 अगस्त से जयपुर में द लेजेंज T-10 का घमासान, ये दिग्गज खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

जयपुर: The Legenz T10 League का आयोजन 7 अगस्त से 13 अगस्त तक जयपुर के सवाई मानसिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में किया जाएगा. इस लीग का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सितारों और भारत की बेहतरीन लोकल प्रतिभाओं को एक साथ लाना है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हर्शल गिब्स, रॉस टेलर, तिलकरत्ने दिलशान, इरफान पठान, यूसुफ पठान और एरोन फिंच छह फ्रेंचाइजी टीमों का नेतृत्व करेंगे. यह अपने तरह का पहला टी – 10 टूर्नामेंट होगा, जिसमें वैश्विक अनुभव और स्थानीय जुनून का मेल देखने को मिलेगा.

जमीनी स्तर की अनछुई प्रतिभाओं को मंच देने की कवायद में जुटे लीग के आयोजकों ने पहले सीजन की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसके बाद लीग के चेयरमैन और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि इस लीग को धरातल पर लाने में महीनों की मेहनत और योजना लगी है. लोकल प्रतिभा को पहचान दिलाने से लेकर अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों को जोड़ने तक का काम किया जाएगा.

Advertisement Box

लीग के संस्थापक एवं सीईओ चिरंजीव दुबे ने बताया कि बुनियादी ढांचा, टीमें और प्रसारण योजनाएं सभी तैयार हैं. हम एक ऐसा टूर्नामेंट लाने को तैयार हैं जो भारतीय गलियों के जुनून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की पेशेवर दुनिया से जोड़ता है. यह बदलाव हमारी टैगलाइन ‘गली से टीवी तक’ की असली भावना है. इन खिलाड़ियों की यह यात्रा एक सच्ची रैग्स-टू-रिचेज (गरीबी से सफलता तक) स्पोर्टिंग की कहानी है, जो इस बात का सबूत है कि अगर आपके पास हुनर है, तो सपने जरूर पूरे होते हैं.

74 खिलाड़ी लेंगे भाग: आयोजकों का कहना है कि चयनित 74 युवा खिलाड़ी मैदान में उतरने को उत्साहित हैं. जब ये युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ एक ही मैदान और डग आउट साझा करेंगे, तो यह भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रेरणादायक क्षणों में से एक होगा. लीग के सीओओ सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि द लेजेंज टी -10 लीग की शुरुआत के लिए जयपुर से बेहतर कोई स्थान नहीं हो सकता था. क्रिकेट के प्रति शहर का प्रेम, इसकी रंगीन संस्कृति और विश्वस्तरीय सुविधाएं इस ऐतिहासिक सफर ‘गली से टीवी तक’ की पृष्ठभूमि के लिए एकदम उपयुक्त है. ये 74 भारतीय खिलाड़ी, जो देशभर की गलियों और सड़कों से ट्रायल्स के जरिए चुने गए हैं, अब अपने पसंदीदा क्रिकेटरों के साथ मैदान पर उतरने का सपना साकार करने वाले हैं. कभी जिन्हें वे सिर्फ टीवी पर देखा करते थे, आज वही खिलाड़ी उनके साथी बन चुके हैं.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें