भीलवाड़ा: पुलिस ने शनिवार को जिले में अवैध मादक पदार्थों से जुटाई लगभग एक करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति फ्रीज कराई. आरोपी ने यह संपत्ति मादक पदार्थ तस्करी से जुटाई थी. पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र व हाल निवास सांगानेर, भीलवाड़ा के भैरूलाल जाट के विरुद्ध अवैध मादक पदार्थ के व्यापार से अर्जित अवैध संपत्ति पर कारवाई की गई.
अवैध संपत्तियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत फ्रीज किया. इसमें भैरूलाल जाट ने जो अवैध संपत्ति हासिल की, फ्रीज संपत्ति की कीमत लगभग एक करोड़ है. पुलिस ने भीलवाड़ा की सांगानेर कॉलोनी में भैरूलाल जाट की पत्नी के नाम रियायशी मकान, आदर्श कॉलोनी भीलवाड़ा में खुद के नाम मकान व गांव में पिता के नाम जमीन फ्रीज की.
पुलिस ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट की 68 एफ धारा में अवैध मादक पदार्थों के व्यापार या अवैध रूप से जुटाई संपत्ति फ्रीज करने की कारवाई की जाती है. किसी भी व्यक्ति पर मादक पदार्थ की तस्करी या उससे संबंधित मुकदमा होने के बाद उनकी पैतृक संपत्ति के अलावा काली कमाई से अर्जित संपत्ति जब्त की जाती है. कार्रवाई में भीलवाड़ा एएसपी पारस जैन ओर मांडलगढ़ डीवाईएसपी बाबूलाल बिश्नोई और थाना प्रभारी शंकर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई थी.




















