फतेहपुर। सदर थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सदर थाना अधिकारी भवानी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 जुलाई को सदर थाना पर एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की नाबालिक लड़की रास्ते से जाते समय विनोद कुमार पुत्र रामनिवास द्वारा रोककर घर पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया गया जिसके बाद पुलिस ने कई धाराओं सहित पोक्सो एक्ट एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज करने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार करने को लेकर विनोद कुमार पुत्र रामनिवास अठवास निवाशी को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारसुधा आरोपी से पुलिस गहनता से पूछताछ और अनुसंधान कर रही है।




















