Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दो जिलों में सरकारी स्कूलों का सुरक्षा सर्वे पूरा, जानिए कितने मिले जर्जर भवन

भीलवाड़ा  : झालावाड़ हादसे के बाद प्रदेश भर के राजकीय विद्यालयों के हालात व जर्जर भवनों को लेकर राज्य सरकार सुरक्षा सर्वे करा रही है. भीलवाड़ा और डीडवाना-कुचामन जिले में समस्त सरकारी स्कूलों का सुरक्षा सर्वेक्षण पूरा हुआ.

भीलवाड़ा कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने बताया कि जिले के लगभग 2900 विद्यालयों का सुरक्षा ऑडिट कराया गया. इस दौरान 22543 कक्षा कक्षों का मूल्यांकन किया. इनमें 3210 कक्षों को अत्यधिक जर्जर स्थिति में पाए जाने पर तत्काल सील कर दिया. इनको आगामी रिपोर्टिंग के आधार पर गिराया जाएगा. संधू ने कहा कि 7400 मरम्मत योग्य कमरों के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं. इनकी रिपेयरिंग कराएंगे. कलेक्टर ने अपील की कि भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें. किसी विद्यालय या कक्षा से जुड़ी सूचना हो तो उसे तुरंत प्रशासन को दें. शिक्षा अधिकारियों को भेजकर जांच कराएंगे व समुचित कारवाई करेंगे.

Advertisement Box

उधर, डीडवाना-कुचामन के जिला शिक्षा अधिकारी अजीतसिंह देथा ने बताया कि सभी 1385 राजकीय माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों का सुरक्षा सर्वे कार्य पूरा हुआ. 95 भवन जर्जर हैं, जिन्हें गिराएंगे. कुल 11,541 में से 2085 कक्षा कक्ष ही सुरक्षित मिले. बाकी में 4982 कमरे मरम्मत योग्य पाए गए. 1022 कक्ष पूर्ण जर्जर हैं, जिन्हें ढहाएंगे. मरम्मत व पुनर्निर्माण के लिए स्थानीय भामाशाहों से भी सम्पर्क करेंगे. देथा ने कहा कि जिला कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत ने सरकार को रिपोर्ट भेज दी.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें