Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजलदेसर – डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय भवन का हिस्सा गिरा, अधिकारी व कर्मचारी बाल-बाल बचे

राजलदेसर : रतनगढ़ उपखंड के राजलदेसर स्थित रेलवे स्टेशन के नजदीक डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय के भवन का एक हिस्सा बारिश के कारण अचानक गिर गया. हादसे के समय कनिष्ठ अभियंता समेत 6 कर्मचारी भवन के अंदर मौजूद थे, लेकिन संयोग से कोई जनहानि नहीं हुई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. भवन के गिरते ही कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, हालांकि सभी इस डर से सहमे हुए थे कि कहीं बाकी का हिस्सा भी न गिर जाए. सूचना मिलते ही रतनगढ़ उपखंड अधिकारी मिथिलेश कुमार, तहसीलदार जितेंद्र सिंह और पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से जानकारी ली.

एईएन पंकज कुमार ने बताया कि अचानक जोरदार धमाका हुआ. बाहर आकर देखा तो भवन का एक हिस्सा पूरी तरह ढह चुका था. अंदर फंसे कनिष्ठ अभियंता और अन्य कर्मचारियों को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया. जिस समय हादसा हुआ, उस समय भारी वर्षा के चलते कार्यालय में कोई उपभोक्ता मौजूद नहीं था, अन्यथा हादसे की गंभीरता कहीं अधिक हो सकती थी. गिरा हुआ हिस्सा वह था, जहां आमतौर पर उपभोक्ता बैठते हैं.

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें