Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बारिश से प्रभावित इलाकों का CM भजनलाल ने लिया जायजा, लोगों से ली जमीनी हकीकत की रिपोर्ट, अधिकारियों को दिए निर्देश

जयपुर: राजधानी में तेज बारिश का दौर लगातार जारी है. बारिश से उत्पन्न हालातों का जायजा लेने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार शाम को जयपुर शहर में दौरा किया. सीएम ने विभिन्न क्षेत्रों का लगभग ढाई घंटे सघन निरीक्षण कर बारिश से उत्पन्न स्थितियों का जायजा लिया. उन्होंने बी-टू बाईपास रोड, सांगानेर, सुमेर नगर, सूरजमल सर्किल, मुहाना मंडी, चौरडिया पेट्रोल पंप पर रुककर जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कों, गड्ढों एवं ड्रेनेज सिस्टम से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए.

लोगों से किया संवाद: सीएम भजनलाल ने बी-टू बाईपास रोड के पास द्रव्यवती नदी का अवलोकन किया और घने वृक्षों की छंटाई तथा नालों के फेरो कवर की मरम्मत करने के निर्देश दिए. इसके बाद उन्होंने कच्ची बस्ती के लोगों और बच्चों से बातचीत की. साथ ही अधिकारियों को निचले क्षेत्रों में जल निकासी के साथ आपात स्थिति में वहां के निवासियों के लिए भोजन और पेयजल की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया.

Advertisement Box

सड़कों की मरम्मत के निर्देश: मुख्यमंत्री ने सांगानेर स्थित कैंप कार्यालय में लोगों से मुलाकात की और शहर के जलभराव वाले स्थानों के संबंध में जानकारी ली. इसके बाद मुख्यमंत्री मुहाना मंडी चौराहे पर पहुंचे और जायजा लिया और अधिकारियों को चौराहे पर सर्कल निर्माण के संबंध में निर्देश दिए. उन्होंने महाराजा सूरजमल सर्किल और केसर नगर चौराहे पर क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए.

जनता को न हो परेशानी: सीएम भजनलाल शर्मा ने निरीक्षण के दौरान सांगानेर क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया. उन्होंने चौरडिया पेट्रोल पंप तिराहे पर रुककर सांगानेर थाने से चौरडिया पेट्रोल पंप और मालपुरा गेट तक बनने वाली एलिवेटेड रोड की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन से भी फीडबैक लिया. साथ ही उन्होंने चाय की दुकान पर रुककर चाय भी पी.

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि बारिश से उत्पन्न स्थिति में जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो. इसके लिए अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के लिए भोजन, पेयजल एवं रहने की व्यवस्थाओं के भी निर्देश दिए गए हैं.

सीएम भजनलाल ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें. इस दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर नगर निगम ग्रेटर सहित ऊर्जा, सार्वजनिक निर्माण, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उच्चाधिकारी मौजूद रहे.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें