Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लाखेरी एसडीएम कार्यालय का कोर्ट रीडर और संविदाकर्मी 35 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

बूंदी: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को लाखेरी एसडीएम कार्यालय के कोर्ट रीडर करण सिंह और संविदाकर्मी महेश योगी को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. आरोपियों ने यह रकम सरकारी काम का निपटारा कराने के बदले मांगी थी. एसीबी के डीएसपी हरीश भारती ने बताया कि लबान निवासी परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कोर्ट रीडर उससे उसका काम आगे बढ़ाने और निर्णय में मदद के बदले 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने ट्रैप वेरिफिकेशन कर आरोप की पुष्टि की. इसके बाद डीएसपी ज्ञानचंद मीणा और हरीश भारती की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई.

उन्होंने बताया कि ट्रैप की प्लानिंग के तहत तय समय पर शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम लेकर आरोपियों के पास पहुंचा. जैसे ही रीडर करण सिंह ने 35 हजार रुपए स्वीकार किए, एसीबी टीम ने छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया. एसीबी ने आरोपी के कक्ष को सील कर तलाशी शुरू की. दस्तावेजों, लंबित फाइलों और रिश्वत की रकम को जब्त किया गया. बंद कमरे में चल रही पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं और अधिकारी या दलाल भी इस मामले में शामिल तो नहीं.

Advertisement Box

इस कार्रवाई में डीएसपी ज्ञानचंद मीणा, हरीश भारती और सादे कपड़ों में तैनात जवान शामिल रहे. टीम ने सुबह से ही सतर्कता बरतते हुए योजनाबद्ध तरीके से आरोपियों को घेर लिया. बता दें कि कोर्ट रीडर करण सिंह पर पहले भी फाइलें लंबित रखने और रिश्वत लेने के आरोप लग चुके हैं.एसीबी की ओर से आरोपियों के औपचारिक बयान लिए जा रहे हैं. उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें