Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित

जयपुर. प्रदेश में अगले 48 घंटे के दौरान भारी बारिश का दौर जारी रहने का आसार हैं. आज अजमेर, जयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भारी और कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने के साथ ही कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में 1 अगस्त से भारी बारिश से राहत मिलने की प्रबल संभावना है. हालांकि शेखावाटी क्षेत्र और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 1 अगस्त को भी कहीं कहीं भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है. 2 अगस्त से अधिकांश भागों में भारी बारिश से राहत मिलने और कुछ भागों में केवल हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के बारां, बूंदी, झालावाड़, कोटा और सवाईमाधोपुर जिले में बाढ़ का खतरा होने की संभावना है.

18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगह स्कूल बंद : आज प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम केंद्र जयपुर ने भारी बारिश की संभावना जताई है. 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 12 जिलों में येलो अलर्ट है. अजमेर, जयपुर, पाली, नागौर, सीकर, चूरू में ऑरेंज अलर्ट है जबकि दौसा, अलवर, टोंक, बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा, राजसमंद, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं में येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज भी राज्य के 13 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है. प्रदेश में जारी बारिश को देखते हुए आज भी सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर , अजमेर, जैसलमेर, बांसवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर और राजसमंद में स्कूलों में अवकाश रहेगा. तो कोटा में 1 अगस्त, वहीं टोंक, झालावाड़ और बारां में 2 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे.

Advertisement Box

वनस्थली में सबसे ज्यादा बारिश : राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश और बाढ़ ने कहर बरपा दिया है. 18 जिलों में अलर्ट, कई जगहों पर स्कूल बंद, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा और अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है. सवाई माधोपुर, टोंक, धौलपुर, कोटा, बारां, करौली, झालावाड़ जैसे जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. 30 जुलाई को वनस्थली में सर्वाधिक 104.1 मिमी बारिश दर्ज की गई. दौसा, प्रतापगढ़, कोटा, अलवर में भी जोरदार बारिश हुई. इस बीच आपदा नियंत्रण विभाग ने प्रदेश में इस बारिश के मौसम में हुए हादसों को लेकर मृतकों का आंकड़ा साझा किया है. विभाग के मुताबिक 15 जून से 30 जुलाई तक बारिश जनित हादसों में 80 लोगों की जान जा चुकी है. इनमें 17 की मौत बिजली गिरने, 40 की बहाव में बहने और 23 की मकान गिरने से हुई. कई लोग घायल हुए हैं और सैकड़ों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

मौसम विभाग का अलर्ट और अनुमान :-

  • 31 जुलाई: अजमेर, जयपुर, बीकानेर, जोधपुर में भारी से अति भारी बारिश के आसार
  • 1 अगस्त: दक्षिण-पूर्वी जिलों में राहत, लेकिन शेखावाटी व बीकानेर में बारिश जारी रह सकती है
  • 2 अगस्त: अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
  • ऑरेंज अलर्ट (6 जिले): जयपुर, अजमेर, पाली, नागौर, सीकर, चूरू
  • येलो अलर्ट (12 जिले): दौसा, अलवर, टोंक, बूंदी, कोटा, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, भीलवाड़ा, राजसमंद

नदियों का रौद्र रूप, गांवों का टूटा संपर्क : सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर क्षेत्र में तेज बारिश के कारण मोरेल, निगोह और बनास नदियों का जलस्तर खतरे के स्तर तक पहुंच गया है. मोरेल पुलिया पर पानी की चादर चलने से गंगापुर सिटी से संपर्क कट गया. मायापुर, टापरी गुजरान और भाई भाई की ढाणी जैसे गांव जिला मुख्यालय से पूरी तरह अलग हो गए हैं. फलसावटा, मानोली और शेषा गांव टापू बन चुके हैं. मानोली गांव में तीन कच्चे मकान गिर गए हैं. आपदा राहत मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की.

ट्रैक्टर ट्रॉली से प्रशासनिक दौरा, स्थिति का जायजा : मौसम विभाग के चेतावनी के बाद जिले में तेज बारिश का असर अब गंभीर होता जा रहा है. सुरवाल बांध के ओवरफ्लो हो जाने से जिले के लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर दो से तीन फीट पानी आ गया है, जिससे सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है. सुरवाल, अजनोटी, करमोदा, मैनपुरा सहित एक दर्जन से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं. सुरवाल बांध के ओवरफ्लो से इन गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. जिला कलेक्टर काना राम और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनिबल ने ट्रैक्टर ट्रॉली के जरिए प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत कार्यों की निगरानी की. कलेक्टर ने आमजन से लालसोट-कोटा मेगा हाईवे से बचकर कुस्तला एक्सप्रेस वे का उपयोग करने की सलाह दी है. साथ ही लोगों से नदियों, नालों और जल भराव वाले इलाकों में अनावश्यक आवागमन से बचने की अपील की गई है.
रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशासन मुस्तैद : टोंक जिले के निवाई क्षेत्र में 175 मिमी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई. चैनपुरा रेलवे फाटक पर एक लोक परिवहन बस पानी में फंस गई, जिसमें 40-50 यात्रियों को जेसीबी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया. जीवली गांव में डील नदी के उफान के कारण 20 लोग फंसे गए थे, जिन्हें एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला. वहीं, बूंदी जिले के लाखेरी क्षेत्र में चाकण नदी की हो पुलिया पर छह फीट पानी बहने से कोटा-लालसोट मेगा हाईवे 10 घंटे तक बंद रहा. करौली जिले में चंबल नदी का जलस्तर 167.40 मीटर तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 165 मीटर से ऊपर है.

चंबल नदी में उफान, खतरे की सीमा पार : धौलपुर जिले में चंबल नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. चंबल का पानी 141.20 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 130.79 मीटर है. नदी में से 10 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, जिससे निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं. पुराना पुल डूब चुका है और मोक्षधाम भी जलमग्न हो गया है. लगातार बढ़ती जल आवक से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. अभी और बढ़ सकता है गेज स्तर.

नेशनल घड़ियाल सेंचुरी, पालीघाट में चंबल का स्तर 197.650 मीटर तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 198 मीटर के बेहद करीब है. मगरमच्छों और घड़ियालों के सैकड़ों अंडे बह गए हैं. वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है.

13 जिलों में स्कूलों की छुट्टियां :

  • सवाई माधोपुर
  • करौली
  • धौलपुर
  • अजमेर
  • जैसलमेर
  • बांसवाड़ा
  • उदयपुर
  • चित्तौड़गढ़
  • डूंगरपुर
  • राजसमंद
  • कोटा में 1 अगस्त तक, टोंक, झालावाड़, बारां में 2 अगस्त तक स्कूल बंद

बीसलपुर बांध से निकाला जा रहा पानी : जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध में पानी की आवक कम हुई है, जिसके बाद अब सिर्फ तीन गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है. गेट नंबर 9, 10 और 11 को खोलकर 18 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. हर गेट को 1 मीटर की हाइट पर खोलकर पानी निकाला जा रहा है. आवक में और कमी आने पर एक और गेट बंद किया जा सकता है.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें