Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर की रेल सेवाओं के विस्तार में रोल मॉडल सिद्ध हुए डॉ आशीष कुमार : नरेश मित्तल

बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष एवं डीआरयूसीसी सदस्य द्वारकाप्रसाद पचीसिया,जेडआरयूसीसी सदस्य नरेश मित्तल, अनंतवीर जैन एवं उद्यमी श्यामसुंदर सोनी एवं भंवरलाल चांडक ने बीकानेर से स्थानांतरित हुए मंडल रेल प्रबंधक डॉ आशीष कुमार से मुलाकात कर उनके द्वारा बीकानेर मंडल की रेल सेवाओं में किये गए विस्तार हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।जेडआरयूसीसी सदस्य नरेश मित्तल ने बताया कि बीकानेर मंडल रेल प्रबन्धक पर रहते हुए डॉ. आशीष कुमार ने बीकानेर मंडल में 100% विद्युतीकरण का कार्य हुआ है, जिसके अंतर्गत सूरतगढ़- लालगढ़- फलोदी खंड में विद्युत इंजन से गुड्स ट्रेनें चल रही हैं। इनके कार्यकाल में ही सूरतगढ़ –भटिंडा – बीकानेर खंड में विद्दुत इंजन से सवारी गाड़ियां चलने की शुरुआत हुई है l वर्तमान में बीकानेर मंडल में लगभग 114 पैसेंजर ट्रेन एवं लगभग 75 मालगाड़ियां विद्युत इंजन से चल रही हैं । साथ ही रेलकर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर भी अभूतपूर्व कार्य किये गए जिसमें क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट की नियुक्ति लालगढ़ रेलवे हॉस्पिटल में की गई है । जिससे रेलकर्मी तनाव प्रबंधन व बेहतर मानसिक स्वास्थ्य हेतु इलाज एवं टिप्स ले रहे हैं ।

डॉ आशीष कुमार द्वारा दूरदराज के रेलकर्मियों हेतु उनके निवास स्थान तक स्वास्थ्य स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य रोड़ मेडिकल मोबाइल वैन की शुरुआत की गई है ।डॉ आशीष कुमार के कार्यकाल में वॉशिंग लाइनों को लेकर अद्वितीय कार्य हुए है जिसमें लालगढ में 3 वॉशिंग लाइनों को स्वीकृति मिल चुकी है, जिनका शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। साथ ही 1वाशिंग लाइन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है।
सूरतगढ़ में 02 वॉशिंग लाइनों की स्वीकृति रेलवे बोर्ड से मिली है।
हनुमानगढ़ में 1 वॉशिंग लाइन तैयार हो चुकी है, जो शीघ्र ही गाड़ियों के अनुरक्षण हेतु उपयोग में लाई जा सकेगी । डॉ आशीष कुमार द्वारा प्लेटफार्म और फुट ओवरब्रिज से संबंधित कार्य करते हुए 13 स्टेशनों के प्लेटफार्म को ऊंचा करने का काम किया गया है तथा नाथवाना और संगरिया स्टेशनों पर नए प्लेटफार्म बनाए गए । साथ ही स्टाफ वेलफेयर के लिए हिसार, भिवानी और सिरसा में मल्टी कम्युनिटी हॉल का निर्माण इनके कार्यकाल में किया गया तथा झाड़ली में रनिंग स्टाफ की सुविधा के लिए रनिंग रूम का निर्माण किया गया । ड्यूटी पर तैनात लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर हेतु चाय और गर्म पानी की सुविधा भी लागू की गई । डॉ आशीष कुमार के कार्यकाल में रेल लाइन का दोहरीकरण कार्य भी हुए जिन्मेंबचूरू- रतनगढ़ खंड के मध्य तथा भिवानी – मन्हेरू के मध्य रेलवे लाइन दोहरीकरण का कार्य पूरा हुआ है व चूरू- सादुलपुर खंड व भिवानी- डोभ भाली रेलवे दोहरीकरण कार्य प्रगति पर है l साथ ही लालगढ़ – बीकानेर ईस्ट रेलवे दोहरीकरण का कार्य स्वीकृति हेतु बोर्ड को भेजा गया है l डॉ आशीष कुमार के कार्यकाल में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बीकानेर मंडल के 22 स्टेशनों पर पुनर्विकास कार्य शुरू हुआ। जिनमें से 13 स्टेशनों पर पुनर्विकास कार्य पूरा होने की दिशा में है l 07 स्टेशनों पर पुनर्विकास कार्य शुरू हो चुका है l साथ ही बीकानेर रेलवे स्टेशन पर 382 करोड़ की लागत से मेजर अपग्रेडेशन का कार्य शुरू इनके प्रयासों से ही हुआ। जिसमें बारात घर, रेल क्वार्टर की नींव एवं बेसमेंट खुदाई से संबंधित कार्य शुरू हो चुका है। डॉ आशीष कुमार के कार्यकाल में मंडी डबवाली, ऐलनाबाद, भट्टू स्टेशनों पर गुड्स शेड का कार्य पूर्ण हुआ है। 09 स्टेशनों पर गुड्स का शेड का कार्य प्रगति पर है। 10 स्टेशन पर गुड्स साइड का कार्य स्वीकृत हो चुका है जो शीघ्र ही शुरू होगा । साथ ही बीकानेर मंडल पर गति शक्ति टर्मिनल के 02 कार्य पूर्ण हुए हैं एवं मेला एवं त्योहार पर स्पेशल रेल गाड़ियों में यात्री सुविधा हेतु बीकानेर मंडल पर स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया गया जैसे कुंभ मेला, दीपावली, होली, छठ पूजा आदि । इनके कार्यकाल में रेलवे स्पोर्ट्स कॉपलेक्स व ऑफिसर क्लब में क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस कोर्ट, अत्याधुनिक मल्टीपरपज जिम, बॉक्स क्रिकेट, हाई मास्ट लाइट आदि का विकास हुआ। इसके साथ ही लालगढ़ में फुटबॉल ग्राउंड का निर्माण हुआ। साथ ही बीकानेर रेल मंडल पर जून माह में माल भाडे से प्राप्त आय में गत वित्तीय वर्ष 2024 -25 की तुलना में इस वित्तीय वर्ष 2025- 26 में 18.67% की वृद्धि हुई है। तथा बीकानेर की जनता की सबसे बड़ी समस्या सांखला फाटक एवं कोट गेट फाटक की समस्या का समाधान करते हुए अनुमोदित प्लान राज्य सरकार को भेजा गया है।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें