Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गर्म लाख की चूड़ियां बनाते थे बच्चे, 15 बच्चों को छुड़ाया, 6 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर: राजधानी जयपुर की भट्ठा बस्ती थाना पुलिस ने बाल श्रम करवाने के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 15 बच्चों को बालश्रम से मुक्त करवाया है. बच्चों से 12 से 14 घंटे तक लगातार गर्म लाख की चूड़ियां बनवाने का काम करवाया जा रहा था. आरोपी उन्हें ऐसे अंधेरे कमरे में रखते थे, जहां हवा भी नहीं पहुंच पाती थी. बदबूदार वातावरण में बच्चों से काम करवाया जा रहा था. खाने के लिए भी ठंडी और बासी रोटियां दी जाती थी. पुलिस ने 15 बच्चों को मुक्त करवाया है.

डीसीपी (नॉर्थ ) करण शर्मा ने बताया कि आरोपी अलग-अलग राज्यों से गरीब तबकों के बच्चों को उनके माता-पिता से पढ़ाई करवाने या घुमाने के बहाने लेकर आते थे, यहां लाकर उनसे चूड़ी बनवाने का काम करवाया जाता था. यहां उनसे 12 से 14 घंटे लगातार काम कराया जाता था. उन पर अत्याचार भी बहुत किया जा रहा था. समय पर खाना नहीं दिया जाता था.

Advertisement Box

खाने के लिए बासी रोटियां दी जाती थी. माता-पिता से बात नहीं करवाई जा रही थी. अधिक समय काम करवाने और अनियमित रूप से खाना खिलाने से बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे थे. पुलिस ने 15 बच्चों को मुक्त करवाकर बाल संरक्षण गृह में भिजवाया है. इस मामले में 6 आरोपियों बिहार निवासी ऋषिकांत मांझी, पवन कुमार, गौतम कुमार, नसीम अहमद, भट्ठा बस्ती जयपुर निवासी अफरोज आलम और सोहराब शेख को गिरफ्तार किया है.

उन्होंने बताया कि किशोर न्याय एवं बालकों की देखरेख संरक्षण अधिनियम 2015 और 3/14 बाल श्रम प्रतिषेध विनिमयन अधिनियम 1986, बालश्रम पद्धति एवं अधिनियम 1976 के तहत मामला दर्ज करके अनुसंधान किया जा रहा है. विशेष अभियान ‘उमंग’ के अंतर्गत बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और मानव दुर्व्यवहार के उन्मूलन तथा पुनर्वास के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं.

विश्व मानव तस्करी निषेध दिवस पर पुलिस का संदेश: मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता और उनकी रक्षा के लिए 30 जुलाई को विश्व मानव तस्करी निषेध दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर जयपुर में पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर विशेष संदेश दिया है. इसमें कहा गया है,’सलाखें सिर्फ लोहे की नहीं होती, कभी मजबूरी की होती हैं, कभी धोखे की. मानव तस्करी के खिलाफ एकजुट हो, संदिग्ध गतिविधि देखें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें.’ मानव तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत 100 या 112 नंबर पर कॉल करें या नजदीकी थाने में सूचित करें.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें