Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भीलवाड़ा: नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर, पुलिस ने गोली से टायर किया ब्रस्ट, लेकिन रूके नहीं

भीलवाड़ा: जिले के मांडल थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्कर पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागने में कामयाब रहे, हालांकि पुलिस ने डोडा-चूरा तस्करों की एसयूवी के टायर को गोली मारकर पंक्चर कर दिया. घटना सोमवार रात की है, जिसका सीसीटीवी बुधवार को सामने आया.

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया ​कि सोमवार रात पुर थाना क्षेत्र में ए श्रेणी की नाकाबंदी थी. तभी काले रंग की बिना नम्बरी एसयूवी नाकाबंदी तोड़ते हुए मांडल थाना क्षेत्र में पहुंच गई, जहां गली संकरी होने के कारण गाड़ी फंस गई. इसी दौरान पुलिस भी मौके पर आ पहुंची. पुलिस ने एसयूवी रुकवाने का प्रयास किया. पुलिस ने एसयूवी का शीशा तोड़ दिया व रिवाल्वर से आगे के दाहिने टायर को ब्रस्ट कर दिया. ब्रस्ट टायर के बावजूद तस्कर एसयूवी लेकर भागने में कामयाब रहे. भागते हुए तस्करों ने एसयूवी से प्लास्टिक के कट्टे सड़क पर फेंके, जिनमें डोडा-चूरा भरा था.

Advertisement Box

रोड से डोडा-चूरा जब्त: पुलिस ने रोड से डोडा-चूरा जब्त कर लिया. एसयूवी चालक व उसके साथ बैठे व्यक्ति के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया व जांच शुरू कर दी. एसपी सिंह ने कहा कि पुलिस ने पहले एसयूवी ड्राइवर के सामने रिवाल्वर तानकर सरेंडर होने को कहा. पुलिस का मकसद एसयूवी चालक व साथी पर हमला करना नहीं था, बल्कि गिरफ्तार करना था. इसी के चलते कार के आगे दाहिने टायर को रिवॉल्वर से ब्रस्ट किया.
Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें