Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जो इतिहास से छेड़छाड़ करता है वो कभी अपना इतिहास नहीं बना पाता,सरकार के खिलाफ आलोचना करना देश द्रोही करार, जवाबदेही सरकार की बनती है लेकिन ये तानाशाह सरकार – अशोक गहलोत

बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान बचाओ रैली सभा रविन्द्र रंगमंच पर सम्पन्न, जमकर गरजे कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री

बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बिकने पूर्व और पक्षिम विधानसभा की संविधान बचाओ रैली सभा रविन्द्र रंगमंच पर सम्पन्न हुई। संविधान बचाओ रैली सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में सरकार की जवाबदेही होती है लेकिन भाजपा सरकार चाहे वो केंद्र में हो या राज्य में दोनों जगह का शासन तानाशाह तरीके से चल रहा है देश का माहौल खराब है जिस देश की संस्कृति सर्व धर्म समभाव वाली हो जिसने सभी धर्मों का आदर होता है उस देश में भाजपा और आरएसएस जैसी विचारधारा हिन्दू राष्ट्र के नाम पर वैमनस्य फैला रहे है । भारतीय उच्च न्यायालय के आदेशों को नहीं मानना भाजपा के संविधान को नहीं मानने का जीता जागता उदाहरण है। अशोक गहलोत ने कहा कि आज यह चलन बन गया है कि सरकार की आलोचना कर दो आप देश द्रोही करार दिए जाओगे झूठ बोलकर लोगों में भ्रम पैदा करके ये देश के सौहार्द को बिगड़ने का कार्य करते है गोवंश की बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि उनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा गौशालाओं को अनुदान दिया गया और दूसरी तरफ मोदी जो बात बात पर कांग्रेस राज में बीफ निर्यात पर बिफरते थे आज उनके राज में गोवंश का कटना बीफ निर्यात पिछले 11 सालों में पांच गुना बढ़ गया है और मजाल है कि स्वयं मोदी, शाह, भागवत या एक भी भाजपा नेता इस पर कोई बात कर ले क्या अब बीफ निर्यात पर हिन्दुओं की भावनाएं आहत नहीं होती। पहलगाम में 26 लोग मारे गए कोई जांच नहीं, भारत सरकार ये बताने भी नाकाम की चूक कहा हुई और जिनसे चूक हुई उन्होंने इस्तीफा दिया क्या लोकतंत्र में इस पर भी बात ना करना तानाशाह शासन का प्रतीक है प्रयागराज में भगदड़ में बड़ी संख्या में जान गई लेकिन उसको भी भाजपा राज में छुपाया गया
अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि भारत देश में अमीर और गरीब के बीच जो खाई बढ़ी है उसको कम करना जबकि भाजपा सिर्फ अमीर को और अधिक अमीर बनाना चाहती है लेकिन कांग्रेस इस लोकतंत्र और सविधान के खिलाफ कोई भी कार्य हो उसके लिए लड़ाई लड़ने में पीछे नहीं हटेगी। रवींद्र रंगमंच पर पहुंचने पर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत और पूर्व मंत्री बुलाकिदास कल्ला द्वारा 51 किलो की बड़ी तिरंगी माला शाल साफा और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।स्वागत उद्बोधन यशपाल गहलोत ने देते हुए जिला कांग्रेस की तरफ से कोई कसर इस जनांदोलन में नहीं रखने का संकल्प बतलाया।

Advertisement Box

संविधान बचाओ रेली सभा को पूर्व मंत्री बुलाकी दास कल्ला, गोविंदराम मेघवाल,भंवर सिंह भाटी, धर्मेंद्र राठौड़, विधायक श्रीमती सुशीला डूडी, विधायक और प्रभारी श्रीमती शिमला नायक, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, पूर्व मंत्री महेंद्र गहलोत, लक्ष्मण कड़वासरा मदनगोपाल मेघवाल, प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान आरिफ, गजेंद्र सिंह सांखला, शिवलाल गोदारा, डॉ. राजेंद्र मुंड, मंगलाराम गोदारा, पवन गोदारा, विधायक सोहन नायक, मंगलाराम गोदारा, विधायक डूंगर राम गैदर, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने संबोधित करते हुए संविधान बचाने की हर लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया। सभा का संचालन संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने किया ।

इस अवसर पर बीकानेर शहर के वरिष्ठ नेता गण, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडल अध्यक्ष गण, पार्षद पार्षद प्रत्याशी अग्रिम संगठनों विभागों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें