खाजूवाला। खाजूवाला के एक राजकीय विद्यालय में शिक्षक द्वारा कक्षा 6 में पढ़ने वाले बच्चे के साथ मारपीट का मामला सामने आया गई। जिस पर खाजूवाला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत ने बताया कि 19 केवाईडी निवासी ने लिखित रिपोर्ट में बताया कि मेरा पुत्र कक्षा 6 में राजकीय विद्यालय 13 केवाईडी में पढता है, मेरे पुत्र 29 जुलाई को सुबह स्कूल गया तो मेरे पुत्र के साथ शिक्षक सुरेन्द्र धारणिया द्वारा मारपीट की गई। मेरे बच्चे को डंडे द्वारा बेरहमी से पिटा गया। जिस कारण मेरे बच्चे के दाएं पेर पर चोटे आई है और सिर मेमारा गया है। जिस कारण मेरे पुत्र की मृत्यु हो सकती थी, मुझे सूचना मिलने पर जब स्कुल पहुंचा तो मुझे बच्चा रोता हुआ बेहाल मिला। मैंने शिक्षक सुरेन्द्र धारणिया द्वारा मारपीट का कारण पूछा तो शिक्षक ने कहा इस स्कूल मे पढ़ाना है तो इस तरह रहना पड़ेगा। तो मैन मेरे बच्चे को स्कूल से ले गया। इसको लेकर मामला दर्ज करवाया है। वही अनुसंधान श्रवण कुमार सउनि के सुपुर्द किया गया।




















