Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धौलपुर: घर से लापता दंपती की लाश पार्वती नदी में मिली, आत्महत्या या हादसा? जांच जारी

धौलपुर: जिले के दिहोली थाना इलाके में ढोढ़ी का पुरा गांव के पास पति-पत्नी की लाश पार्वती नदी में तैरती मिली. इससे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने दंपती के शव राजाखेड़ा सरकारी अस्पताल पहुंचाए. जांच से खुलासा होगा कि यह हादसा है या आत्महत्या. दंपती के चार बच्चे हैं. पति-पत्नी चार दिनों से लापता थे. फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है.

दिहोली थानाधिकारी परमजीत सिंह पटेल ने बताया कि दोनों डेड बॉडी नदी से निकाल राजाखेड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाई. परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराएंगे. मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं. पति-पत्नी ने आत्महत्या की या हादसे में जान गई, इसका खुलासा जांच के बाद हो सकेगा. ढोढ़ी का पुरा निवासी महेश जाटव (32) एवं पत्नी रविता जाटव (30) शुक्रवार देर शाम अचानक घर से लापता हो गए थे. रात भर परिजन तलाशते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा. मंगलवार सुबह ग्रामीणों को नदी किनारे तैरती पति-पत्नी की लाश दिखी. इससे सनसनी फैल गई. मौके पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे. घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पटेल भी आए. लोगों की मदद से दोनों शव निकलवा राजाखेड़ा अस्पताल पहुंचाए. हल्का पटवारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दंपती के तीन बेटियां व एक बेटा है.

Advertisement Box

पानी से लगातार हादसे: क्षेत्र में बरसात में पानी में डूबने से आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. सोमवार को पथेना में 12 वर्षीय कृष्ण की एनीकट में डूबने से मौत हुई. राजाखेड़ा इलाके में उटांगन नदी में सोमवार रात एक शव मिला. कुछ दिन पहले संत नगर पुलिया पर जाकिर नामक युवक की डूबने से मौत हो गई. निधारा में 17 वर्षीय सत्येन्द्री हादसे का शिकार हो गई. सैपऊ पार्वती नदी में 20 वर्षीय नदीम नहाने के दौरान डूब गया. सखवारा पार्वती नदी के एनीकट पर युवक की मौत और भागना गांव में 13 वर्षीय आयुष तेज बहाव में बह गया था.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें