Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नाग पंचमी: नाग मंदिर में पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु, पंचकुंड और बूढ़ा पुष्कर में कालसर्प दोष की हुई विशेष पूजा

अजमेर: सावन मास में नाग पंचमी का विशेष महत्व है. भगवान शिव शंकर ने नाग प्रजाति को संरक्षण देने के लिए उन्हें अपने से जोड़ लिया. यही वजह है कि भगवान शिव को मानने वाले नाग पंचमी पर नागों की पूजा करते हैं. तीर्थ नगरी पुष्कर में नाग पंचमी पर सतयुग के नागलोक और वर्तमान में पंचकुंड के नाम से विख्यात नाग मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी. वहीं कालसर्प दोष के निवारण के लिए भी पंचकुंड और बूढ़ा पुष्कर में हवन और अनुष्ठान किए गए.

तीर्थ नगरी पुष्कर में पंचकुंड में नाग पंचमी पर श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा. पंचकुंड में नाग कुंड का स्थान सतयुग से माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार जगत पिता ब्रह्मा ने पुष्कर में सृष्टि यज्ञ किया था. उस वक्त देवी देवताओं, यक्ष, गंधर्व, नाग सभी को आमंत्रित किया गया था. नागों को देखकर यज्ञ में मौजूद ऋषि, संत ,महात्माओं में भय का माहौल हो गया. तब भगवान ब्रह्मा ने नागों को पुष्कर के दक्षिण क्षेत्र में रहने का स्थान दिया. पंचकुंड में नाग का मंदिर भी है.

Advertisement Box

नाग पंचमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना के लिए आते हैं. नाग कुंड के ऊपर की ओर महादेव का मंदिर भी है, जहां पर कालसर्प दोष के निवारण के लिए विशेष पूजा की जाती है. इससे पहले पूजा करवाने वाले को नाग कुंड में स्नान करना होता है. पंचकुंड में महंत गंगा गिरी बताते हैं कि सतयुग में यह स्थान नागलोक के नाम से विख्यात था. द्वापर में दो बार पांचों पांडव भी यहां पंचकुंड में निवास कर चुके हैं. पांचो पांडवों के नाम से पंचकुंड है, जिसमें नाग कुंड, युधिष्ठिर कुंड के नाम से जाना जाता है.
सतयुग से है नाग कुंड और मंदिर का संबंध: पंडित कमलनयन दाधीच बताते हैं कि सावन मास शिवजी को प्रिय है. सावन में नाग पंचमी पर भगवान शिव के साथ नागों की भी पूजा होती है. उनका कहना है कि पुष्कर के पंचकुंड क्षेत्र में नाग मंदिर और नाग कुंड सतयुग से है. उन्होंने बताया कि नाग पंचमी के दिन जिन जातक की कुंडली में कालसर्प दोष है. उनका निवारण विशेष पूजा के माध्यम से किया जाता है. ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार 286 तरह के कालसर्प दोष होते हैं. जिनके निवारण की पद्धति भी अलग-अलग होती है. कालसर्प दोष के निवारण के बाद व्यक्ति के अटके काम बनने लगते हैं.
Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें