Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने पकड़े 3 लुटेरे, डरा धमकाकर लूटते हैं लोगों को

जोधपुर: जानबूझकर राहगीर से टकरा कर अपना टूटा हुआ मोबाइल गिरा और मरम्मत करने के नाम पर रुपए वसूलने वाली गैंग को शास्त्री नगर पुलिस ने पकड़ लिया है. इन बदमाशों की कारस्तानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें तीन युवक शास्त्री सर्कल के आसपास मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज के लिए ग्रामीण अंचल से आए एक व्यक्ति से टकराकर अपना मोबाइल स्वयं द्वारा गिराकर उसकी रिपेयरिंग करवाने के नाम पर रुपए लिए गए. बालोतरा के रहने वाले पीड़ित उजराराम ने बताया कि वह अपने बच्चों के लिए दवाइयां लेने के लिए जा रहा था. इस दौरान एक युवक उससे टकराया और कहा कि उसके मोबाइल की स्क्रीन टूट गई है. उसे पैसे देने पड़ेंगे. कुछ देर में उसके दो साथी बाइक पर आए और उन्होंने भी दबाव बनाया. डर के मारे उसने 2000 उन्हें दे दिए. जिसके बाद मेडिकल स्टोर संचालक ने सीसीटीवी निकाला.

Advertisement Box

शास्त्री नगर थाना अधिकारी जुल्फिकार ने बताया कि पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए वीडियो व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों युवकों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में विशाल पुत्र घनश्याम, सूरज पुत्र पप्पाराम और गौरव उर्फ राहुल पुत्र राजूराम शामिल है. विशाल व सूरज के खिलाफ पहले से मामले दर्ज है. तीनों आरोपी इस तरह की वारदात कई लोगों के साथ कर चुके हैं. लोगों से लूट कर ये आरोपी नशा करते हैं. इनकी गिरफ्तारी सामने आने के बाद कई लोग थाने पहुंच रहे हैं, जिनके साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें