महाविद्यालय कि सड़क को तुरंत बनवाया जाना चाहिए ताकि विद्यार्थियों का आवागमन आसान हो सके। महाविद्यालय में विद्यार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर के पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। सिक्योरिटी गार्ड महाविद्यालय के गेट पर आई कार्ड चेक करके ही विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें। महाविद्यालय में पीने का पानी साफ सफाई एवं आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए व्यापक इंतजाम होना चाहिए। महाविद्यालय समय पर ही खुलना चाहिए क्योंकि विद्यार्थी दूसरे गांव से आकर महाविद्यालय के बाहर बैठकर खुलने का इंतजार करते हैं। कोई भी विद्यार्थी अपने साथ किसी अन्य साथी का साथ लेकर नए आए अगर ऐसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी सिक्योरिटी गार्ड की होगी।
महाविद्यालय में अगर कोई भी विद्यार्थी किसी भी प्रकार की शिकायत करता है तो कम से कम 25 रेगुलर विद्यार्थियों के सिग्नेचर व मोबाइल नंबर के साथ होनी चाहिए। महाविद्यालय में कोई भी विद्यार्थी शराब पीकर गुटखा खाकर व महाविद्यालय परिसर में सिगरेट या बीड़ी अगर कोई भी पीता है तो इसकी जिम्मेदारी भी सिक्योरिटी गार्ड की होगी। जो विद्यार्थी जिस कक्षा का है वह अपने कक्षा के दायरे में रहे किसी अन्य कक्ष में आकर विद्यार्थी को परेशान ना करें। जल्द ही महाविद्यालय में नेशनल स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के लिए पोर्टल चालू करवाया जाए। महाविद्यालय में विद्यार्थीयों के विकास के लिए समय-समय पर शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रमों की व्यवस्था भी होनी चाहिए जिसका सभी प्रकार के खर्च विद्यार्थी उठाएंगे। महाविद्यालय में विद्यार्थियों के खेलने के लिए खेल ग्राउंड के साथ-साथ सामान भी होना चाहिए। महाविद्यालय में अखबार पढ़ने की भी व्यवस्थाएं होनी चाहिए। महाविद्यालय में वाचनालय की व्यवस्था सुचारू रूप जल्द से जल्द चालू हो।




















