Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर में दो वाहनों में आमने-सामने टक्कर:कार-पिकअप की टक्कर में तीन घायल, एक पीबीएम अस्पताल के लिए रैफर

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में देर रात करीब बारह बजे फिर सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन जने घायल हो गए। कार में सवार दोनों युवकों को गंभीर चोट आई है, जबकि पिकअप सवार को भी चोट लगी है।

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के अनुसार देर रात करीब 12 बजे बाना रोड पर रेलवे फाटक से दो किलोमीटर आगे ये हादसा हुआ है। स्विफ्ट कार व पिकअप आमने सामने टकरा गए। कार में तीन युवक सवार थे, जिसमें दो के गंभीर चोट आई है। इनमें राजेश पुत्र सोहनलाल जाट निवासी कुंतासर व महेंद्र जाट निवासी बाना घायल हुए।

Advertisement Box

पिकअप सवार बाना निवासी अमरचंद पुत्र जेसाराम नायक घायल हुआ। जिसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। टक्कर में पिकअप पलट गई व कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। इमरजेंसी सेवा नम्बर 112 वाहन के चालक श्रवण कुमार ने मौके पर घायलों को निकालने में सहयोगी रहे।

वहीं हरिराम बाना, इन्द्रचंद गोदारा, सुरेंद्र महिया ने अपने वाहनों से उतर कर घायलों को निकाला और निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। हेड कांस्टेबल देवाराम टीम सहित मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर यातायात सुचारू करवाया। दोनों वाहन गांव बाना के ही बताए जा रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। पिछले दिनों सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हुई थी, जिसमें चार दोस्त थे। ट्रॉमा सेंटर नहीं होने के कारण सभी घायलों को पीबीएम अस्पताल रेफर करना पड़ता है।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें