Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर – बच्चों के डॉक्टर से मांगी 25 लाख की रंगदारी:एक लाख रुपए की बंधी का दबाव; CCTV फुटेज और ऑडियो भी उपलब्ध

बीकानेर: के जस्सूसर गेट पर प्रेक्टिस करने वाले शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम अग्रवाल से 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। इसके साथ ही हर महीने एक लाख रुपए की बंदी देने का दबाव बनाया गया है।

डॉ. अग्रवाल ने इस बारे में नयाशहर थाने में मामला दर्ज कराया है। इसके साथ ही एक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर रंगदारी मांगने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

Advertisement Box

एफआईआर में कहा गया है कि 24 जुलाई को रात करीब पौने दो बजे मोहल्ले का रहने वाला विष्णु साध, अभिषेक पंवार व अन्य कुछ शरारती तत्व ने आकर मेरे से 25 लाख रुपए देने व हर माह एक लाख की बंदी देने की मांग की है। 25 लाख रुपए और बंदी नही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

इसके बाद चैंबर में आकर दोबारा देख लेने की धमकी दी गई। डॉ. अग्रवाल ने दावा किया है कि उनके पास सीसीटीवी फुटेज व ऑडियो-वीडियो क्लिप सुरक्षित है। इसके बाद सोमवार को डॉक्टर्स के एक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर से मुलाकात की।

इस पर एसपी ने थानाधिकारी विक्रम तिवारी को इस बारे में दिशा निर्देश दिए। मामला दर्ज करके जांच हेड कॉन्स्टेबल पांचाराम को सौंपी गई है। इससे पहले फाइनेंशियल काम करने वाले पीयूष शंगारी को धमकी दी गई थी। पीयूष को रोहित गोदारा गैंग ने धमकी दी थी।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें