Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में आज भारी बारिश का RED ALERT, 13 जिलों के स्कूल बंद, बीसलपुर में खोले गए 6 गेट

जयपुर : राजस्थान में फिर से सक्रिय मानसून के बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक 30 जुलाई तक कई जिलों में अति भारी बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर बने गहरे कम दबाव के क्षेत्र का असर राजस्थान सहित कई राज्यों पर दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम पश्चिम की ओर बढ़ते हुए अब उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान तक सक्रिय हो गया है. इसके असर से सोमवार 28 जुलाई को भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

वहीं, जयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग में भी कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है. इसके अलावा 29-30 जुलाई के दौरान भरतपुर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ जिलों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह गतिविधियां उत्तर-मध्य भारत में बने चक्रवाती परिसंचरण और मानसूनी ट्रफ लाइन के कारण हो रही हैं, जो पूर्वी राजस्थान से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है.

Advertisement Box

चार जिलों में रेड अलर्ट : आज विभाग ने कोटा, उदयपुर, अजमेर और भरतपुर संभागों के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आज भरतपुर, करौली, बारां और झालावाड़ में अत्यधिक बारिश की संभावना है. विभाग ने इन सभी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है और सावधान रहने की अपील की है. मौसम विभाग के मुताबिक जिन जिलों में आज भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट रहेगा, उनमें अलवर, दौसा, धौलपुर, बूंदी, कोटा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सवाई माधोपुर शामिल हैं. मौसम विभाग के मुताबिक जिन जिलों में आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट है, उन जिलों में अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, राजसमंद, सिरोही, जालौर, पाली, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर शामिल हैं. मंगलवार को मौसम विभाग के मुताबिक जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना है उनमें भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अलवर, दौसा और बारां जिले शामिल हैं.

13 जिलों में स्कूल बंद : भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से प्रदेश के 13 जिलों में आज स्कूल का अवकाश किया गया है. कुछ जिलों में सोमवार तो कई जिलों में मंगलवार तक अवकाश घोषित किया गया है. बूंदी और अजमेर में आज स्कूल बंद रहेंगे, जबकि मंगलवार 29 जुलाई तक प्रतापगढ़, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, बारां, भीलवाड़ा, ब्यावर और टोंक में विद्यालय बंद रहेंगे. धौलपुर में 30 जुलाई तक और झालावाड़ जिले में 2 अगस्त तक अवकाश घोषित किया गया है. कलेक्टर के आदेश के मुताबिक इन जिलों में कलेक्टर, सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का सुरक्षा के मध्यनजर अवकाश घोषित किया गया है.

बीसलपुर में बढ़ा पानी का डिस्चार्ज : बीसलपुर बांध क्षेत्र में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद बांध में तेज जल आवक दर्ज की गई. करीब दो घंटे में 4.7 इंच से अधिक बारिश हुई, जिससे बांध में डाई और त्रिवेणी नालों से भी पानी का बहाव तेज हो गया. जल स्तर नियंत्रण के लिए रविवार देर शाम बांध के 4 गेट खोले गए थे, जिन्हें रात 9 बजे बढ़ाकर कुल 6 कर दिया गया. वर्तमान में बांध के गेट नंबर 8, 9, 10, 11, 12 और 13 को खोलकर कुल 72,120 क्यूसेक पानी बनास नदी की ओर छोड़ा जा रहा है.

बांध से पानी की निकासी इस प्रकार की जा रही है कि गेट नंबर 8 और 13 को 1-1 मीटर ऊंचाई पर खोलकर 6010-6010 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. गेट नंबर 9 और 12 से 2-2 मीटर ऊंचाई पर 12,020-12,020 क्यूसेक और गेट नंबर 10 और 11 से 3-3 मीटर ऊंचाई पर 18,030-18,030 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. बांध में जल स्तर वर्तमान में आरएल 315.50 मीटर के करीब है, जिससे अतिरिक्त पानी रेडियल गेट्स के जरिए निकाला जा रहा है. बनास नदी डाउनस्ट्रीम में उफान पर है और पानी देखने के लिए पुल और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है.

सिरोही में रात से बारिश : जिले के माउंट आबू से आबूरोड की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह एक विशाल नीलगिरी का पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. घटना के समय एक स्कूल बस घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर ही थी. सूचना मिलते ही नगरपालिका की आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद पेड़ हटा लिया गया और यातायात सुचारू किया गया.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें