Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पार्वती बांध के छह गेट खोले, तीन दिन स्कूलों में अवकाश, भीलवाड़ा में भी छुट्टी

धौलपुर: जिले के सबसे बड़े पार्वती बांध के कैचमेंट एरिया में जोरदार बारिश होने की वजह से जल संसाधन विभाग ने बांध के छह गेट खोलकर 8000 क्यूसेक पानी छोड़ा. जिला प्रशासन ने पार्वती नदी के तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया. वहीं, जिला कलेक्टर ने 28 से 30 जुलाई तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया.

जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता पपेंद्र मीणा ने बताया कि शुक्रवार से डांग क्षेत्र एवं पार्वती बांध के कैचमेंट एरिया में जोरदार बारिश हो रही है. बांध में पानी की आवक अधिक होने के चलते 6 गेट 2 फीट खोलकर 8000 क्यूसेक पानी रिलीज किया. बांध की भराव क्षमता 223.41 मीटर है, जबकि गेज लेवल 22.80 मीटर पहुंच गया. गेज मेंटेन करने के लिए 41 सेमी बांध खाली रखा गया. उर्मिला सागर ओवरफ्लो हो चुका है. पार्वती का पानी छोड़ने से प्रशासन ने अलर्ट जारी किया. तटीय क्षेत्र में संबंधित पटवारी, गिरदावर एवं सरपंच को निगरानी रखने के निर्देश दिए. जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी एवं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की.

Advertisement Box

कई गांवों का संपर्क कटा: बांध से पार्वती नदी में पानी छोड़ने से जिला मुख्यालय से कई गांवों का संपर्क कट गया. भूतेश्वर के पास बाड़ी बसेड़ी मार्ग, मलोनी रपट, सखवारा रपट, ठेकुली रपट, नादोली रपट एवं नागर रपट पर चादर चल रही है. प्रशासन ने आवागमन बंद कर दिया. पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात की है.

बुवाई का संकट: जिले में लगातार हो रही बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी किसान को हो रही है. बारिश की वजह से किसान खरीफ की बुवाई नहीं कर सके हैं. किसानों ने बताया कि जून से बारिश का दौर शुरू हो गया. जिले में लगातार बारिश हो रही है. बुवाई के लिए किसानों को मौका नहीं मिल सका. जिन्होंने पहले बुवाई कर ली, उनके भी खेतों में पानी भर गया.

दो दर्जन भैंस बही: अंगाई इलाके में पार्वती नदी में एनीकट पार करते करीब दो दर्जन भैंस बह गई. मटियाबाद निवासी निहाल सिंह गुर्जर शनिवार को दो दर्जन भैंसों को चराकर लौट रहा था कि धनुका गांव के पास पार्वती नदी एनीकट पर भैंस पानी में कूद गई और बह गई. इससे हड़कंप मच गया. एनीकट के आगे भंवर में कुछ भैंसों की मौत हो गई जबकि कुछ तैरकर निकल गई. भैंसों को निकालने में ग्रामीण जुटे हैं. थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मौके पर पुलिस भेजी है. पार्वती बांध से पानी छोड़ने से नदी उफान पर है. उसके बावजूद कुछ लोग पशुओं को लेकर नदी के पास पहुंच रहे हैं.

भीलवाड़ा में भी दो दिन स्कूल रहेंगे बंद : मौसम विभाग की चेतावनी के चलते भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने सोमवार और मंगलवार को दो दिनों के लिए सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें