Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीएसएफ डीआईजी बोले,’ बीएसएफ का हर जवान पर्यावरण संरक्षण में भी निभाता है बराबर भागीदारी

जैसलमेर: हरियालो राजस्थान अभियान के तहत जैसलमेर जिले में 76वां वन महोत्सव रविवार को सीमा सुरक्षा बल साउथ सेक्टर मुख्यालय, डाबला में जिला प्रशासन, वन विभाग और बीएसएफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ. जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस मौके पर बीएसएफ साउथ सेक्टर डीआईजी एमके नेगी ने कहा कि बीएसएफ का हर जवान न केवल देश की सीमा की रक्षा करता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी बराबर भागीदार है.

कार्यक्रम में जिला प्रभारी सचिव एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव महेन्द्र सोनी, जिला कलेक्टर प्रताप सिंह, बीएसएफ साउथ सेक्टर के उपमहानिरीक्षक एमके नेगी, उपवन संरक्षक कुमार शुभम, जिला परिषद की सीईओ रश्मि रानी, एडीएम परसाराम, उपवन संरक्षक पंकज कुमार गुप्ता सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. जिला प्रभारी सचिव महेन्द्र सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हरियालो राजस्थान अभियान को जन-भागीदारी से सफल बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. इस अवसर पर उपवन संरक्षक कुमार शुभम ने बताया कि जैसलमेर में इस मानसून सीजन में 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें से वन महोत्सव के दिन करीब 13 लाख पौधों का रोपण किया गया.

Advertisement Box

वन महोत्सव के अवसर पर ‘पंचवटी’ की भी स्थापना की गई. जिसमें पांच प्रमुख अतिथियों द्वारा पीपल, बेल, आंवला, अशोक और बरगद के पौधे लगाए गए. विधायक भाटी ने पीपल, प्रभारी सचिव ने बेलपत्र, जिला कलेक्टर ने आंवला, बीएसएफ उपमहानिरीक्षक ने अशोक तथा उपवन संरक्षक ने बरगद का पौधा लगाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की. बीएसएफ डीआईजी एमके नेगी ने कहा कि बीएसएफ का हर जवान न केवल देश की सीमा की रक्षा करता है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी बराबर भागीदार है. उन्होंने बताया कि वन महोत्सव के साथ ही बीएसएफ पूरे सीजन में बड़े पैमाने पर पौधारोपण करेगा और लगाए गए पौधों की देखरेख भी सुनिश्चित की जाएगी. इस अवसर पर ‘मियावाकी वन’ तकनीक के तहत विशेष क्षेत्र में लगभग 551 पौधे भी रोपित किए गए.

माउंट आबू में सनसेट पाइंट पर किया पौधारोपण: राजस्थान के सबसे ऊंचे पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में ‘हरियालो राजस्थान’ के तहत कैन गार्डन स्थित सनसेट पॉइंट पर पौधरोपण किया गया. जहां माउंट आबू की उपखंड अधिकारी डॉ अंशु प्रिया ने पौधारोपण किया. इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी राजकिशोर शर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान, समाजसेवी गीता अग्रवाल, प्रज्ञा चौरसिया, सलिल कालमा, छोटेलाल चौरसिया सहित भाजपा से जुड़े कई कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया. अभियान के अंतर्गत कुल 3000 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें