Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Breaking : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 लोगों की मौत… सीढ़ियों के पास हुआ हादसा

उत्तराखंड के हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आई है. यहां मनसा देवी मंदिर में अचानक से भगदड़ मच गई. इससे 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि, कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मौके पर अधिकारी मौजूद हैं. बचाव कार्य जारी है. जानकारी के मुताबिक, हादसा मंदिर के सीढ़ी वाले रास्ते के पास हुआ है.

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने भगदड़ मचने की पुष्टि की. बताया कि भीड़ ज्यादा होने के कारण मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मची.

Advertisement Box

आशंका जताई जा रही है कि भगदड़ बिजली के करंट की वजह से मची. दरअसल, सावन का महीना होने के चलते हरिद्वार में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है. लोग मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए आ रहे हैं. आज सुबह यानि रविवार को भी मनसा देवी मंदिर में जल चढ़ाने वालों की भीड़ उमड़ी थी. ऊपर से मानसून की बारिश हो रही है, जिसके चलते सड़कों पर पानी और फिसलन है. वहीं, मंदिर तक जाने का रास्ता ऊंचाई पर खड़ी चढ़ाई वाला और संकरा है. इसलिए श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। हालात बेकाबू हुए और भगदड़ मच गई.

खबर अपडेट की जा रही है.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें