Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सिंजारा पर हेलीकॉप्टर राइड, जयपुर की महिलाओं ने अनोखे अंदाज में मनाया उत्सव

जयपुर: राजधानी जयपुर में इस बार सिंजारा उत्सव ने एक नया रूप लिया. पारंपरिक मेहंदी, गीत-संगीत और डांस से अलग हटकर महिलाओं ने आसमान की ऊंचाई से शहर की खूबसूरती को निहारा. अलंकार कॉलेज, सिरसी रोड से हेलीकॉप्टर जॉय राइड का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और पर्यटकों ने हिस्सा लिया. इस राइड के जरिए लोगों को जयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों, पुराने शहर की दीवारों, महलों और हरियाली से ढके परकोटे का हवाई दृश्य देखने को मिला.

जयपुर की महिलाओं के लिए बना खास अनुभव: सिंजारा पर जयपुर की महिलाओं ने हेलीकॉप्टर में बैठकर शहर का नजारा लिया और इस नए अंदाज में त्योहार मनाया. जयपुर निवासी तनीषा ने कहा, “हर साल हम फैमिली के साथ सिंजारा घर पर मेहंदी लगाकर और डांस करके मनाते हैं, लेकिन इस बार फ्रेंड्स के साथ हेलीकॉप्टर राइड से इस त्योहार को मनाना एक अलग ही अनुभव था. जयपुर को इस नजरिए से पहली बार देखा.” वहीं निधि ने भी राइड के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “15 मिनट तक हवा में रहकर जयपुर को देखना बहुत ही शानदार अनुभव था. बारिश के मौसम में शहर की हरियाली ने इसे और खास बना दिया. ये एक एक्सपीरियंस है जिसे हर किसी को जरूर लेना चाहिए.”

Advertisement Box

दो दिन की राइड, भविष्य में नियमित संचालन की योजना: आयोजक सोहन सिंह नाथावत ने बताया कि तीज और सिंजारा के अवसर पर जयपुरवासियों के लिए ये विशेष हेलीकॉप्टर जॉय राइड शुरू की गई है. उन्होंने कहा, “जयपुर वैसे ही सुंदर है, लेकिन मानसून के समय यह शहर हरा-भरा हो जाता है. इस सुंदरता को बर्ड आई व्यू से दिखाने के लिए दो दिन का ये ट्रायल शुरू किया गया है.” उन्होंने बताया कि इस राइड में उपयोग किया जा रहा बेल 407 हेलीकॉप्टर एक सिंगल इंजन श्रेणी का सबसे सुरक्षित हेलीकॉप्टर माना जाता है. राइड के दौरान सभी यात्रियों का 1 करोड़ रुपए प्रति व्यक्ति का इंश्योरेंस भी करवाया गया है. इसके अलावा महिलाओं के लिए विशेष रूप से निशुल्क फोटोग्राफी की भी सुविधा दी गई है ताकि वो इस यादगार पल को हमेशा के लिए संजो सकें.

उद्घाटन पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया ने किया: इस हेलीकॉप्टर जॉय राइड का उद्घाटन पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया ने किया. उन्होंने कहा कि जयपुर को पर्यटन की दृष्टि से एक नए स्तर पर ले जाने का यह प्रयास सराहनीय है. आयोजकों ने बताया कि यदि यह ट्रायल सफल रहा और सरकार से अनुमति मिलती है, तो इसे नियमित रूप से संचालित किया जाएगा. साथ ही जयपुर से खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी के लिए भी हवाई टूर शुरू करने की योजना है.

इस राइड के लिए दो अलग-अलग पैकेज बनाए गए हैं, 5 से 7 मिनट का पैके, इसमें वैशाली नगर, सिरसी रोड, कालवाड़ रोड और खातीपुरा क्षेत्र को कवर किया जाता है. यह छोटा लेकिन रोमांचक अनुभव है जो पहली बार हेलीकॉप्टर राइड लेने वालों के लिए उपयुक्त है. ये पैकेज 6999 रुपए का है.

वहीं, दूसरा 12 से 15 मिनट का पैकेज में नाहरगढ़ किला, ओल्ड सिटी व्यू, हवा महल और जल महल जैसे प्रसिद्ध स्थलों का हवाई दृश्य देखने को मिलता है. यह राइड शहर की ऐतिहासिक और प्राकृतिक सुंदरता को एक नई दृष्टि से देखने का मौका देती है. इसकी कीम 14999 रुपए है. इस आयोजन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला. सोशल मीडिया पर भी इस हेलीकॉप्टर राइड की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें