Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान के चेरापूंजी झालावाड़ में आफत की बारिश, दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजगार का संकट

झालावाड़: राजस्थान के चेरापूंजी झालावाड़ जिले में मानसून मेहरबान है. रविवार तड़के चार बजे रिमझिम से शुरू बारिश फिर मूसलाधार में बदल गई. बीते एक सप्ताह से जिले में अच्छी बारिश हो रही है. हालांकि ज्यादा बारिश ने जनजीवन खासा प्रभावित किया. शहर में कई जगह सड़कों पर पानी भर गया. ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों और कच्चे रास्तों पर पानी भरने से आवागमन बाधित रहा. वहीं दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया. वहीं भारी बारिश से कच्चे मकान, पुराने भवन तथा निर्माणाधीन मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है.

छाता लेकर बीच बाजार निकले मोहम्मद राशिद ने बताया कि तड़के से जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है. जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है. दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों के लिए आफत की बारिश है. मौसम को देखते लग रहा है कि आज दिन भर बरसात नहीं रूकने वाली है. दैनिक श्रमिकों के लिए काम मिलना ​मुश्किल है.

Advertisement Box

चाय की चुस्की लेने पहुंचे लोग: रविवार को छुट्टी का दिन होने के बाद लोग सुबह करीब 6:00 बजे बाजार में दुकान पर चाय की चुस्की लेते नजर आए. दुकानदार देवीलाल ने बताया कि जिले में अच्छी बारिश से नदी, तालाब, बावड़ियों में पानी की जोरदार आवक है. वे रोजाना सुबह करीब 5:00 बजे दुकान खोल लेते हैं. आज बारिश के कारण कुछ ग्राहक कम आए.

आफत भी और राहत भी: बारिश राहत और आफत दोनों ला रही है. बरसात के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली की आंख मिचौली जारी रही. कुछ जगह ट्रिपिंग और फॉल्ट की शिकायतें आई. उधर, किसानों के लिए यह बारिश राहत लाई. खरीफ फसलों को अब भरपूर पानी मिल रहा है. फसल की बुवाई व बढ़वार में मदद मिलेगी. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे भारी बारिश की संभावना जताई है. कुछ जगह भारी बारिश की चेतावनी भी दी. प्रशासन ने लोगों से अपील की कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें