Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरियाणा में कल का दिन भारी! कई जिलों में झमाझम बारिश, यलो अलर्ट जारी

हरियाणा : हरियाणा में मानसून फिर से जोर पकड़ने लगा है। सूबे में आज 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई। वहीं अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। बीते दिन रेवाड़ी, गुरुग्राम, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक कल से फिर मानसून एक्टिव होगा और पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है। जबकि सूबे के 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में मौसम के बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक  प्रदेश में अब तक 17% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 26 जुलाई तक औसतन 179.9 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 211.3 एमएम बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 473.3 एमएम दर्ज की गई है।

Advertisement Box

कल इन जिलों में होगी बारिश 

बता दें कि कल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और भिवानी में 50 से 75% और चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100% बारिश हो सकती है।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें