Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वो कहते हैं सिंदूर मत लगाओ, मंगल सूत्र मत पहनों, ऐसे लोगों का मुंह काला कर देना चाहिए : मंत्री बाबूलाल खराड़ी

डूंगरपुर : जिले के दौरे पर रहे मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने बीएपी (भारत आदिवासी पार्टी) का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वो लोग कहते है कि मांग में सिंदूर मत लगाओ, गले में मंगल सूत्र मत पहनो, बिंदी मत लगाओ, ऐसा करना चाहिए क्या?. मंत्री ने कहा मंगलसूत्र, बिंदी और सिंदूर हमारी संस्कृति और संस्कार का हिस्सा है. उन्होंने आरोप लगाया कि वो (बाप) कहते हैं कि हमारी बेटियों की शादी एक विशेष समुदाय से करवाओ. ऐसा करना चाहिए क्या?. बाबूलाल खराड़ी ने आगे कहा कि ऐसे लोगो का मुंह काला कर देना चाहिए. गांव में घुसने नहीं देना चाहिए, तब उन्हें पता लगेगा.

प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. साथ ही भील प्रदेश की मांग के मामले में बीएपी के सांसद राजकुमार रोत पर जमकर निशाना साधा. मंत्री ने कहा कि जाति या भाषा के नाम पर राज्य की मांग गलत है. ऐसी मांगों से देश में अलगाववाद पैदा हो सकता है. सांसद राजकुमार ने भील प्रदेश का जो नक्शा बताया है वो अंग्रेजों व माओवाद के समय का नक्शा है. ये सब बोलने वाले सिर्फ मुखौटा है. इनके पीछे माओवाद सहित अन्य संस्थाए हैं. कांग्रेस और बाप, ये दोनों पार्टिया अवसरवादी होकर आदिवासियों के नाम पर सिर्फ व्यापार करती हैं.

Advertisement Box

भारतीय मजदूर संघ के 71वें स्थापना दिवस पर शनिवार को लक्ष्मण ग्राउंड पर आयोजित विशाल रैली में प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने बीएपी पर तीखा हमला बोला. खराड़ी ने भारतीय मजदूर संघ के कार्यों की तारीफ करते हुए शुरुआत की. उन्होंने कहा कि दूसरे कई संगठन विरोध करते हैं तो तोड़फोड़, आगजनी करते हैं, लेकिन भारतीय मजदूर संघ एक ऐसा संगठन है जो देश सेवा के लिए जाना जाता है. भारतीय मजदूर संघ की ओर से लक्ष्मण ग्राउंड से रैली निकाली गई. झंडे और बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए रैली कलेक्ट्री पहुंचे. प्रदर्शन कर भारतीय मजदूर संघ ने 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा.
Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें