Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन, जुटेंगे 6000 खिलाड़ी

जयपुर: वर्ष 2025 में होने वाले पांचवें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी राजस्थान को सौंपी गई है. यह आयोजन नवंबर में होगा और इसका आयोजन 12 दिनों तक चलेगा. इस राष्ट्रीय खेल आयोजन में देशभर से लगभग 6000 खिलाड़ी 25 खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

इस बार की टेक्नीकल कंडक्ट कमेटी के को-चेयरमेन के रूप में राजस्थान स्टेट ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजस्वी गहलोत को नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा द्वारा की गई है.

Advertisement Box

पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजन: राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की मुख्य मेजबानी में यह आयोजन होगा, जिसमें पूर्णिमा यूनिवर्सिटी और राजस्थान यूनिवर्सिटी सह मेजबान होंगे. परिषद का दावा है कि राष्ट्रमंडल खेलों की तर्ज पर खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. यह पहला मौका है जब प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर कोई मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट आयोजित किया जा रहा है. इससे प्रदेश में आधुनिक और मजबूत खेल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने की उम्मीद है.

25 खेल शामिल, कई प्रमुख स्थानों पर होंगे मुकाबले: इस आयोजन में जिन 25 खेलों को शामिल किया गया है, वे हैं आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, फेसिंग, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, स्विमिंग, टेबल टेनिस, टेनिस, वालीबॉल, वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग, रग्बी, योगासना, मलखम्भ, शूटिंग, साइक्लिंग, हैंडबॉल, चेस, स्क्वैश और वुशू.

इन खेलों का आयोजन निम्न स्थानों पर किया जाएगा: पूर्णिमा विश्वविद्यालय, राजस्थान विश्वविद्यालय, सवाई मानसिंह स्टेडियम, जगतपुरा शूटिंग रेंज, विद्याधर नगर स्टेडियम और राजस्थान पुलिस अकादमी.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें