Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नहर में डूब रही भांजियों को बचाने के लिए मामा ने लगाई छलांग, तीनों की डूबने से मौत

बहादुरगढ़ : बहादुरगढ़ के रोहद और मांडौठी के बीच से गुजर रही एनसीआर नहर में डूबने से मामा और दो भांजियों की मौत हो गई। मामा का शव बरामद कर लिया गया है जबकि भांजियों के शव की तलाश अभी जारी है।

बच्चियों की तलाश जारी 

Advertisement Box

दरअसल रोहद गांव में रहने वाला सुनील अपनी भांजियों रागिनी और उर्मी के साथ एनसीआर नहर पर कपड़े धोने के लिए गया था। कपड़े धोते समय उसकी भांजियों का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गई। भांजियों को बचाते हुए मामा सुनील भी नहर में कूद पड़ा और तीनों की डूबने से मौत हो गई। शाम से लेकर सुबह तक नहर में तीनों के शवों की तलाश की गई। सुबह गोताखोरों की टीम पहुंची और कुछ दूरी पर की मामा सुनील का शव बरामद कर लिया। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार सर्च अभियान चलाए हुए हैं। ग्रामीण भी मौके पर सर्च अभियान में सहयोग कर रहे हैं। सर्च अभियान में जुटे गोताखोर हैड काॅंस्टेबल नरेन्द्र ने बताया कि बच्चियों की तलाश अभी जारी है।

ग्रामीण कृष्ण ने बताया कि नहर पर कपड़े धोते हुए पैर फिसलने से ये हादसा हुआ है। मृतक सुनील रोहद की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार को उसकी छुट्टी थी। इसलिए शाम के वक्त वो अपनी बहन की बेटियों को साथ लेकर नहर पर कपड़े धोने आया था और हादसे का शिकार हो गया। नहर किनारे तीनों की चप्पल और कपड़े भी पड़े हुए मिले है।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें