Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

झालावाड़ स्कूल हादसा: 7 बच्चों की मौत के बाद एक्शन, 5 टीचर सस्पेंड; 34 बच्चे हैं घायल

राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहर थाना के पास पीपलोदी गांव के सरकारी स्कूल की छत गिरने से करीब 34 बच्चे घायल हो गए. हादसे में 7 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे. घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीन बच्चों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखावाया गया है. चार बच्चों के शवों को मनोहर थाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्चरी में रखा गया है. स्कूल की छत गिरने के बाद शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक लापरवाही मानते हुए स्कूल के 5 टीचर्स को सस्पेंड कर दिया है.

घायल बच्चों और मृत बच्चों के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल काफी पुराना हो चुका था. उनका कहना है कि स्कूल करीब 50 साल पुराना है. कुछ अभिभावकों का कहना है कि वह खुद भी इसी स्कूल में पढ़े हैं. उसके बाद उनके बच्चे भी इसी स्कूल में पढ़ रहे हैं. उनका कहना है कि प्रशासन को स्कूल के पुराने होने की कई बार शिकायत की जा चुकी थी. इतनी शिकायतों के बाद भी जिला प्रशासन ने इस ओर बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया.

Advertisement Box

ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के अंदर दो हाल, दो रूम और एक बरामदा है. स्कूल में कुछ साल पहले ही एक नया हाल भी बनवाया गया था. उन्होंने बताया कि जिस वक्त स्कूल की छत गिरी उस वक्त करीब 50 बच्चे स्कूल में पढ़ने आए थे. सभी बच्चे प्रार्थना सभा स्थल के पास हाल में बैठे थे. इसी दौरान हाल की छत भरभराकर गिर गई. जिसमें सभी बच्चे नीचे दब गए. दर्दनाक हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई.

जेसीबी की मदद से हटाया मलबा

पूरे गांव में जब हादसे की खबर लगी तो हड़कंप मच गया. ग्रामीण स्कूल की ओर दौड़ पड़े और पुलिस प्रशासन को मौके पर बुलाया. जेसीबी मशीन की सहायता से मलवा हटाकर सभी बच्चों को बाहर निकाला गया. इसमें चार बच्चों की मनोहर थाना अस्पताल में मौत हो गई.

11 बच्चों की हालत गंभीर

तीन बच्चों को झालावाड़ के जिला अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया. तीनों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि घटना में सात बच्चों की मौत हुई है. हादसे में 34 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इनमें से 9 बच्चों का मनोहर थाना के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है जबकि 11 बच्चों की स्थिति को देखते हुए उन्हें झालावाड़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है. सभी बच्चों को फिलहाल इलाज चल रहा है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें