Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

झालावाड़ हादसे से अस्पताल में मची चीख पुकार…हादसे पर PM मोदी ने जताई संवेदना, CM भजनलाल शर्मा जाएंगे हादसा स्थल

राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलदा गांव स्थित सरकारी स्कूल की एक कक्षा की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 9 अब भी गंभीर घायल हैं। हादसे के समय कक्षा में कुल 35 छात्र मौजूद थे। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चे क्लासरूम में पढ़ाई कर रहे थे। अचानक छत का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया, जिससे छात्र मलबे में दब गए।

स्थानीय ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। बच्चों को बाहर निकाला गया और गंभीर रूप से घायलों को झालावाड़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनोहरथाना अस्पताल प्रशासन के अनुसार 5 बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि दो बच्चों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है।
घटना के बाद स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र ने बताया कि हादसे से कुछ समय पहले छत से कंकड़ झड़ रहे थे। बच्चों ने यह बात टीचर्स को भी बताई, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। कुछ ही मिनटों बाद छत ढह गई। हादसे के समय चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग दौड़कर स्कूल पहुंचे और मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकालने में मदद की।

जिला हॉस्पिटल में भर्ती अधिकतर बच्चे बेहोशी की हालत में लाए गए। माता-पिता रोते हुए अपने बच्चों को गोद में लेकर हॉस्पिटल की ओर भागते नजर आए। अस्पताल में मातम और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कई अभिभावकों की हालत अपने बच्चों को इस हाल में देखकर बिगड़ गई।

Advertisement Box

हादसे को लेकर शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। लापरवाही के आरोप दो शिक्षकों पर लगे हैं। छात्रों द्वारा खतरे के संकेत दिए जाने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं की गई। अब प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने हादसे को लेकर बयान देते हुए कहा कि “जो भी बच्चे दबे हुए थे, उन्हें निकाल लिया गया है। कुछ अस्पताल में भर्ती हैं और कुछ को घर भेजा गया है। हादसे को लेकर मेरे पास जो जानकारी है, उससे ज्यादा शायद मीडिया के पास है। हमने पहले ही शिक्षा विभाग को निर्देश दिए थे कि जर्जर भवनों वाले स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी जाए। इस स्कूल के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी। अब जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

इस हृदयविदारक हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “झालावाड़ के स्कूल हादसे की खबर से बहुत दुख हुआ। घायलों को हर संभव मदद दी जा रही है।” मुख्यमंत्री ने भी पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को राहत देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मामले में राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी संवेदना जताई है उन्होंने ट्वीट करके लिखा है झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय की छत गिरने की दुखद घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदय को व्यथित करने वाली है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें