Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भीषण सड़क हादसा: बस और कार की टक्कर में पूर्व सरपंच सहित दो की मौत

चूरू: जिले के साण्डवा क्षेत्र में देर रात निजी बस और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में पूर्व सरपंच सहित दो लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और शवों को कार से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

साण्डवा थानाधिकारी करतार सिंह के अनुसार रात करीब 1:30 बजे साण्डवा और बम्बू के बीच बस और कार की आमने-सामने टक्कर हुई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में कार में सवार तेहनदेसर के पूर्व सरपंच भींवाराम मेघवाल (50) और रेड़ा निवासी रूपाराम मेघवाल (45) की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement Box

थानाधिकारी करतार सिंह के अनुसार बस बीदासर से नोखा की ओर जा रही थी, जबकि कार ईयारा से साण्डवा की तरफ आ रही थी. घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. मृतकों के शवों को राजकीय चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवाया गया. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को कार से निकाला.

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे. शुक्रवार सुबह डीएसपी प्रहलाद राय और थानाधिकारी करतार सिंह की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए. हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. पूर्व सरपंच भींवाराम मेघवाल तेहनदेसर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रमुख थे, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें