Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाने थाने पहुंचे डीसीपी, जानिए पूरा मामला

जोधपुर: जींस-टी शर्ट और स्लीपर पहने एक सामान्य युवक आधी रात को महामंदिर थाने पहुंचा. उसने वहां मौजूद पुलिसकर्मी से कहा कि मेरा मोबाइल खो गया है. यह भी बताया कि राईका बाग के पास खोया है, यह थाना क्षेत्र में नहीं आता. इस पर पुलिसकर्मी ने कहा कि कोई बात नहीं, आपकी रिपोर्ट लिख लेता हूं. अपना नाम बताओ. युवक ने कहा- अमित जैन, डीसीपी ईस्ट. इतने सुनते ही पुलिसकर्मी सहित पूरा थाना हिल गया. पुलिसकर्मी ने सैल्यूट किया. थानाधिकारी देवेंद्र देवड़ा सहित पूरा स्टाफ आ गया. थानाधिकारी देवड़ा ने बताया कि डीसीपी अमित जैन ने पुलिसकर्मी के व्यवहार को देखते हुए एक हजार का रिवॉर्ड घोषित किया है.

दरअसल, नवनियुक्त डीसीपी ईस्ट अमित जैन बुधवार आधी रात पुलिस स्टेशन महामंदिर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे, जहां एएसआई खेतसिंह बतौर ड्यूटी ऑफिसर तैनात थे. डीसीपी ने अपना परिचय दिए बिना कहा कि उनका मोबाइल खो गया और उसकी शिकायत दर्ज करनी है. एएसआई शिकायत दर्ज करने लगा. इतने में डीसीपी ने कहा कि मोबाइल राईका बाग की तरफ खोया है, जो उदयमंदिर थाना क्षेत्र में आता है. जवाब में एएसआई खेतसिंह ने कहा कि कोई बात नहीं. आप शिकायत लिखवा दो.

Advertisement Box

एएसआई ने नाम व पता पूछा तो डीसीपी ने कहा कि अमित जैन, डीसीपी पूर्व. यह सुनते ही एएसआई सकपका गया. वह कुर्सी से उठ खड़ा हुआ और सैल्यूट किया. डीसीपी के थाने आने का पता चलते ही थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह देवड़ा अपने कक्ष से दौड़ कर बाहर आए. डीसीपी ने रात्रि ड्यूटी में तैनात थाने के सभी अधिकारी व जवानों को चेक करके रॉल-कॉल लिया. रात्रिगश्त के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान डीसीपी ने हवालात में बंद आरोपियों से भी बात की.

डीसीपी जैन करीब 45 मिनट थाने में रुके. थानाधिकारी ने बताया कि डीसीपी ने ड्यूटी ऑफिसर एएसआई खेतसिंह को 1 हजार रुपए रिवॉर्ड देने की घोषणा भी की. ज्ञात रहे कि आईपीएस अधिकारी अमित जैन ने बुधवार को ही डीसीपी (पूर्व) का पदभार ग्रहण किया था.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें