Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, यहां जमकर होगी बारिश, बीसलपुर बांध से जारी है जल निकासी

जयपुर : राजस्थान में बीते कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब दोबारा रफ्तार पकड़ने जा रहा है. मौसम विभाग के केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के असर से राज्य में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां तेज होने वाली हैं. गुरुवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि धौलपुर तहसील में सबसे अधिक 70 मिमी (7 सेमी) बारिश रिकॉर्ड की गई.

कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी : मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते 26 से 30 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर तेज रहेगा. 27 और 28 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी जिलों में अति भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने आज कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक जहां आज श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां और झालावाड़ जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं 27 जुलाई को बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट रहेगा. इसी तरह 28 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, भरतपुर, करौली और सवाई माधोपुर शामिल है.

Advertisement Box

बीते 24 घंटे में कहां-कहां हुई बारिश : पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बीते 24 घंटे में अच्छी बारिश दर्ज की गई. धौलपुर में सबसे अधिक 7 सेमी वर्षा हुई। इसके अलावा जिले के राजाखेड़ा में 5 सेमी , खानपुर (झालावाड़) में 4 सेमी , बकानी, छबड़ा, मनोहर थाना, झालरा पाटन (झालावाड़) में 3-3 सेमी, रामगंज मंडी (कोटा), अम्मानावर (झालावाड़), नादौती (करौली), बसवा (दौसा) में 2-2 सेमी और छीपाबड़ौद, अकलेरा, अटरू (बारां), तिजारा (अलवर) में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई. पश्चिमी राजस्थान में बहुत कम वर्षा दर्ज की गई, कुछ स्थानों पर 1 सेमी से भी कम बारिश हुई.

श्रीगंगानगर सबसे गर्म : बारिश के बावजूद राजस्थान के कई जिलों में गर्मी का असर बना हुआ है. श्रीगंगानगर में सबसे अधिक 38.5°C तापमान दर्ज किया गया. अन्य जिलों में फतेहपुर और दौसा में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री , करौली और सवाई माधोपुर में 35 डिग्री और जयपुर में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सीकर में 34.5 , भरतपुर में 34.2 , अलवर में 34.8 और बीकानेर में 37.7 तापमान रिकॉर्ड किया गया. पश्चिमी राजस्थान के अन्य जिलों की बात करें, तो फलौदी में 37 डिग्री, चूरू में 37.2, जैसलमेर में 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा और यहां गर्मी का प्रभाव तेज रहा. वहीं, सीसवाली (बारां) पर अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यहां दिन में तेज गर्मी और रात में हल्की ठंडक का अनुभव हुआ.

शहर तापमान
श्रीगंगानगर 38.5°C
फतेहपुर और दौसा 35.6°C
करौली और सवाई माधोपुर 35.0°C
फतेहपुर और दौसा 35.6°C
करौली और सवाई माधोपुर 35.0°C
जयपुर 35.6°C
सीकर 35.6°C
भरतपुर 34.2°C
अलवर 34.8°C
बीकानेर 37.7°C
फलौदी 37.0°C
चूरू 37.2°C
जैसलमेर 36.1°C
सीसवाली (बारां) 36.4°C

अगस्त में बारिश थोड़ी कम होने के आसार : मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 1 अगस्त से मानसून की गतिविधियां कुछ हद तक धीमी हो जाएंगी. अगस्त के पहले सप्ताह में पूर्वी राजस्थान में सामान्य बारिश, जबकि पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से कम वर्षा की संभावना है.

बीसलपुर बांध से जारी पानी की निकासी : बीसलपुर बांध की डाउन स्ट्रीम बनास नदी में गुरुवार शाम से पानी की निकासी का सिलसिला जारी है. बांध प्रबंधन के मुताबिक फिलहाल डैम से 6010 क्यूसेक पानी की निकासी जारी है. बांध के गेज को इनफ्लो और आउटफ्लो के अनुसार स्थिर किया गया है. बांध की पूर्ण भराव क्षमता 315.50RL मीटर पर फिलहाल इसे स्थिर किया गया है. इसके बाद बांध के पानी से बनास नदी अपने पूरे वेग में बहती हुई नजर आ रही है.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें