Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद जागा शिक्षा विभाग, जर्जर भवनों के लिए 200 करोड़ की स्वीकृति

भरतपुर: राजस्थान में सरकारी स्कूलों की बदहाल इमारतें अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं. झालावाड़ जिले में हुए स्कूल भवन हादसे के बाद शिक्षा विभाग की नींद टूटी है. शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने स्वीकार किया कि प्रदेश में हजारों स्कूल भवन जर्जर हालत में हैं, जिन्हें सुधारने के लिए सरकार ने 200 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की है. मंत्री ने भरोसा दिलाया कि इन भवनों के जीर्णोद्धार का कार्य चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा.

मंत्री दिलावर ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारी प्राथमिकता घायल बच्चों का समुचित इलाज सुनिश्चित करना है. मदन दिलावर ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को पहले ही सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दे रखे थे. प्रदेश के जर्जर भवनों की सूची तैयार कर उनकी चरणबद्ध तरीके से मरम्मत कराई जाएगी.

Advertisement Box

भरतपुर दौरा रद्द: गौरतलब है कि झालावाड़ हादसे के कारण शिक्षा मंत्री दिलावर ने अपना भरतपुर और डीग का दो दिवसीय दौरा रद्द कर दिया है. वे अब सीधे झालावाड़ रवाना हो गए हैं, जहां वे झालावाड़ स्कूल हादसे का जायजा लेंगे और स्थानीय प्रशासन व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश देंगे.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें