Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

करोड़ों नोटों की गड्डियां, साने के बिस्किट… जयपुर फॉरेस्ट रेंज के डिप्टी रेंजर रामचंद्र नेपक के ठिकानों पर रेड में क्या-क्या मिला?

ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए राज्य सतर्कता विभाग (Vigilance) ने शुक्रवार को जयपुर फॉरेस्ट रेंज के डिप्टी रेंजर रामचंद्र नेपक के छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान ₹1.44 करोड़ नकद साथ में सोने के बिस्किट और सिक्के बरामद किए गए हैं.

जयपुर के विशेष सतर्कता न्यायालय से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर की गई इस कार्रवाई में 6 डीएसपी, 5 इंस्पेक्टर, 9 एएसआई समेत एक बड़ी टीम तैनात की गई. छापेमारी की शुरुआत सुबह जयपुर और भुवनेश्वर स्थित नेपक के विभिन्न परिसरों पर की गई.

Advertisement Box

कहां-कहां हुई छापेमारी?

1. एनकेटी रोड, पीआर पेट्टा स्थित पुश्तैनी घर जयपुर टाउन, कोरापुट 2. फ्लैट नंबर 510 गोल्डन हाइट्स, पीआर पेट्टा, जयपुर 3. फ्लैट नंबर 511 गोल्डन हाइट्स, पीआर पेट्टा, जयपुर 4. भाई का फ्लैट यूएमएस भगवती मैंशन, रघुनाथपुर, भुवनेश्वर 5. ससुराल सोमबार टोला, जयपुर टाउन 6. कार्यालय जयपुर फॉरेस्ट रेंज

फ्लैट नंबर 510 से मिला ‘खजाना’

इन 6 जगह की छापेंमारी में फ्लैट नंबर 510 से में कुबेर का खजाना मिला, जहां एक गुप्त स्थान से ₹1.4 करोड़ नकद बरामद हुए. इस कैश को छुपाकर रखा गया था जिसे टीम ने खोज निकाला. बाद में गिनती में बरामद नकदी बढ़कर ₹1.44 करोड़ हो गई.

सोने के बिस्किट और सिक्के भी बरामद

इसी फ्लैट नंबर 510 से 4 सोने के बिस्किट और 10-10 ग्राम के 16 सोने के सिक्के भी बरामद हुए हैं. इनका कुल वजन और मूल्यांकन अभी जारी है. विजिलेंस टीम इन बेशकीमती वस्तुओं की वैधता की भी जांच में जुटा हुई है.

जांच और पूछताछ जारी

डिप्टी रेंजर रामचंद्र नेपक पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है. उनकी वैतनिक आय की तुलना में बरामद संपत्ति कहीं अधिक पाई गई है. विजिलेंस विभाग बैंक खातों, संपत्ति दस्तावेजों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रहा है. उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की संभावना भी जताई जा रही है.

क्या बोले विजिलेंस अधिकारी?

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह छापेमारी भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है. अभी जांच चल रही है और विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें