सीकर जिले के दादिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अपनी ही मामी के 25 लाख रुपए के गहने चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी रविकांत (21) ने गहनों के बदले 11.60 लाख का लोन लिया था। पूछताछ में पता चला कि वह रेस्टोरेंट खोलना चाहता था। वारदात के बाद मामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद जांच में रिश्तेदार की भूमिका सामने आई। युवक फिलहाल कॉलेज का छात्र है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




















