Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सांवलिया सेठ के अद्भुत भंडार से निकली ‘बंदूक व बुलेट’ पहले निकली थी ‘पेट्रोल पंप’

चित्तौड़गढ़ : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले स्थित प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर को एक भक्त ने ऐसी अनोखी भेंट दी है, जिसने मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं को चौंका दिया है. एक गुमनाम श्रद्धालु ने मंदिर में चांदी की बनी रिवॉल्वर, गोली और दो लहसुन चढ़ाए हैं. मंदिर में चढ़ावे के रूप में यह अपनी तरह की पहली घटना है, जब किसी ने हथियार चढ़ाया हो. चढ़ावे के साथ कोई पहचान उजागर नहीं की गई है.

300 ग्राम की चांदी की रिवॉल्वर, बारीक नक्काशी : मंदिर चेयरमैन जानकी दास उर्फ हजारी दास वैष्णव ने बताया कि चढ़ाई गई चांदी की रिवॉल्वर का वजन लगभग 300 ग्राम है, जबकि गोली का वजन 190 ग्राम है. रिवॉल्वर पर बारीक कारीगरी और नक्काशी की गई है, जो इसे विशिष्ट बनाती है. इसके साथ चांदी के बने दो लहसुन भी चढ़ाए गए हैं. मंदिर के पुजारी बताते हैं कि उन्होंने अब तक चांदी से बनी कई अनोखी चीजें जैसे हवाई जहाज, ट्रैक्टर, हथकड़ी आदि देखी हैं, लेकिन हथियार के रूप में कोई भेंट पहली बार चढ़ाई गई है. पुजारियों का मानना है कि यह भेंट किसी कारोबारी या किसान की ओर से की गई हो सकती है.

Advertisement Box

लहसुन का संकेत-किसान की मन्नत हो सकती है : चांदी के लहसुन के पीछे की मंशा को लेकर भी चर्चा का दौर जारी है. कुछ श्रद्धालुओं का मानना है कि पिछले साल लहसुन की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया था. संभवतः किसी भक्त ने बड़ी मात्रा में लहसुन की खेती की हो और उसे भारी मुनाफा हुआ हो. अपनी मन्नत पूरी होने पर उसने लहसुन और हथियार रूपी चढ़ावा अर्पित किया हो.

भक्तों से पेट्रोल पंप से लेकर मकान का चढ़ावा : श्री सांवलिया सेठ के भक्त मन्नत पूरी होने पर अनोखे तरीके से श्रद्धा व्यक्त करते हैं. अब तक मंदिर को चांदी का पेट्रोल पंप की मशीन, हथकड़ी, हवाई जहाज, ट्रैक्टर, मकान की प्रतिकृति, 10 सर वाले रावण की चांदी की प्रतिमा, चांदी से बना हुआ लैपटॉप, चांदी से निर्मित आईफोन और कई बार पूरी फसल तक अर्पित की जा चुकी है.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें