Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ट्रांसफॉर्मर फटने से 40 घरों में दौड़ा करंट, एक युवक की मौत, तीन झुलसे

भरतपुर : वैर उपखंड के हाथोड़ी गांव में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. गांव में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लगने और फिर हाई वोल्टेज तार टूटकर नीचे गिरने से करीब 40 घरों में करंट दौड़ गया. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों का आरबीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है. जिला कलेक्टर खुद घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे हैं.

युवक की मौत, तीन घायल : हादसे में 28 वर्षीय अजय कुमार पुत्र बनय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. तीन अन्य ग्रामीण जीवन, बनय सिंह और कल्पना करंट की चपेट में आकर झुलस गए. इनमें से दो घायलों को गंभीर हालत में भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर्स की टीम इलाज में जुटी है. घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने आरबीएम अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और पीड़ितों की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया.

Advertisement Box

शाम को एक ट्रांसफॉर्मर में गड़बड़ी के कारण क्षेत्र के कई घरों में करंट फैल गया. इसमें तीन झुलस गए, एक की मौत हो गई. तीनों का इलाज चल रहा है. तीनों डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. : कमर चौधरी, जिला कलेक्टर

ग्रामीणों ने सुनाई आपबीती : हाथोड़ी गांव के निवासी जगदीश ने बताया कि रात करीब 8.30 बजे अचानक ट्रांसफार्मर में तेज धमाका हुआ. इसके बाद पूरे गांव में बिजली का करंट दौड़ गया. घरों में लगे पंखे, बल्ब और कूलर जलने लगे. कई घरों में उपकरण फटने से सामान जल गया. पंखे और बल्ब गिरकर टूट गए. इस दौरान पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई. कई लोग करंट लगने के डर से घरों से बाहर भागे. हादसे में अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें