गुजरात ATS ने अल कायदा के मॉड्यूल AQIS (Al-Qaeda in Indian subcontinent) का भंडाफोड़ किया है. ATS ने AQIS के कुल चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से दो की गिरफ्तारी गुजरात से हुई है. वहीं एक की दिल्ली तो एक की नोएडा से हुई है. फिलहाल ATS की टीम इनसे पूछताछ में जुटी है. गिरफ्तार आतंकियों की पहचान सैफुल्लाह कुरैशी, मोहम्मद फर्दीन और मोहम्मद फैक के रूप में हुई है.
ATS DIG सुनील जोशी ने दी जानकारी
गुजरात ATS के DIG सुनील जोशी ने बताया कि इन चारों आतंकियों से पूछताछ की जा रही है. इन आतंकियों तक हमारी टीम कैसे पहुंची, इसके बारे में बहुत जल्द एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी जाएगी. ATS के DIG सुनील जोशी ने बताया कि ये आतंकी अभी युवा हैं. 20 से 25 साल इनकी उम्र है. ये बड़े पैमाने पर आतंकी हमलों की साजिश रच रहे थे, जो चिंता की बात है. ये चारों आतंकी कभी आपस में नहीं मिले, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे जु़ड़े हुए थे.




















