Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अमेरिका गए करनाल के युवक ने 2 दिन बाद लौटना था घर, उससे पहले आई दु:ख भरी खबर

करनाल : अमेरिका के कैलिफोर्निया में करनाल के हथलाना गांव के युवक संजीव की गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपने भाई के साथ रैस्टॉरेंट में काम करता था। वर्ष 2016 में डंकी रूट के जरिए संजीव (32) अमरीका गया था। कई साल बाद संजीव को अमरीका का ग्रीन कार्ड मिल गया।

आगामी 26 जुलाई को संजीव भारत आने की तैयारी कर रहा था। परिजनों की मानें तो विदेश में सैटल होने के बाद संजीव भी अपने भाई के साथ एक रैस्टॉरेंट में काम करने लगा। बीती रात खाना लेने के लिए जब संजीव निकला तो काफी देर तक वापस नहीं लौटा व संपर्क भी नहीं हो पाया। संजीव के भाई ने जब कैलिफोर्निया पुलिस को सूचना दी तो गोली मारकर हत्या करने की जानकारी मिली। मौके पर जाकर संजीव की शिनाख्त करने के बाद परिवार को घटना की जानकारी दी। मृतक के छोटे भाई ने परिजनों को उसकी हत्या की जानकारी दी। जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisement Box

भाई ने परिवार को बताया कि कैलिफोर्निया पुलिस ने संजीव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कैलिफोर्निया पुलिस का कहना है कि गोली मारने वाले आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जांच जारी है।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें