Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार अनिल सक्सेना को मिला मुंशी प्रेमचंद अवाॅर्ड

भारतीय संस्कृति, साहित्य और कला के क्षेत्र में मिला पुरस्कार
जयपुर। जयपुर के मानसरोवर में रविवार को आयोजित एक समारोह में वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार अनिल सक्सेना को भारतीय संस्कृति, साहित्य और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के एवज में मुंशी प्रेमचंद अवाॅर्ड से नवाजा गया।
श्रीराम सेवा समिति और मस्ती की पाठशाला के बैनर तले पूर्व न्यायाधीश श्री के.पी.सक्सेना ने  अनिल सक्सेना को मुंशी प्रेमचंद अवार्ड दिया। इस अवसर पर उपस्थित प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए अनिल सक्सेना ने संयोजक अनुज श्रीवास्तव सहित सभी का आभार प्रकट किया।
गौरतलब है कि अनिल सक्सेना ने सन 2010 से  भारतीय संस्कृति,साहित्य और कला के क्षेत्र में प्रदेशभर में ‘राजस्थान का साहित्यिक आंदोलन‘ चलाया हुआ है। इस श्रृंखला में राजस्थान के प्रत्येक जिले और उनकी पंचायतों में चर्चा-परिचर्चा, व्याख्यान, गोष्ठी-संगोष्ठी, सेमिनार, कार्यशाला, पुस्तक मेला और साहित्य उत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसके साथ ही युवाओं को भारतीय संस्कृति, साहित्य और ज्ञान परम्परा से जोड़ने के लिए प्रदेशभर के विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में व्याख्यान, सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है।
Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें