बीकानेर के जोशीवाड़ा क्षेत्र में संचालित हो रहे एक स्पा सेंटर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें 4 युूवतियां शामिल है, जो दिल्ली, श्रीगंगानगर और चूरू क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस ने इस मामले में 4 युवकों को भी गिरफ्तार किया है। एक के मोबाइल में आपत्तिजनक चैटिंग भी मिली है।
ये कार्रवाई सीओ सिटी श्रवणदास संत के नेतृत्व में मंगलवार शाम की गई। संत ने बताया कि एंजेल टच स्पा सेंटर को लेकर शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिसकी पुष्टि करने के बाद वहां दबिश दी गई। इसमें 4 लड़कियों को हिरासत में लिया गया। ये लड़कियां बीकानेर की नहीं है, बल्कि बाहर से बुलाई गई है। एक मोबाइल भी इसी सेंटर से बरामद हुआ है, जिसमें लड़कियों के फोटो और रुपए के लेन-देन के स्क्रीन शॉट भी है। स्पा सेंटर के संचालक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
जोशीवाड़ा और कोटगेट क्षेत्र में स्पा सेंटर के नाम पर अवैध गतिविधियां संचालित करने वालों से स्थानीय लोग ही परेशान थे। ऐसे में बार-बार कोतवाली पुलिस को सूचना दी जा रही थी। कोतवाली पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर अब सीओ सिटी श्रवणदास संत ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। बीकानेर में इस तरह के कई स्पा सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिस पर पुलिस की नजर बनी हुई है।




















