Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

PM मोदी से अजमेर शरीफ दरगाह सुरक्षा और विकास की अपील, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने जताई चिंता

अजमेर. विश्व प्रसिद्ध अजमेर शरीफ दरगाह की बदहाल स्थिति को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है.और पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री किरन रिजिजू को दरगाह एक्ट 1955 का हवाला देते हुए उन्हें अजमेर दरगाह पर ख़ास ध्यान दिए जाने की अपील की है. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेकेट्री मोहम्मद ज़फरुल रहीम मुजद्दीदी ने लेटर में लिखा है कि पिछले 3 सालों से दरगाह कमेटी का गठन नही हुई है, अजमेर दरगाह के विकास के समस्त कार्य रुके हुए हैं. ऐसे में ज़ायरीन की सुरक्षा और ऐतिहासिक इमारतों के रख रखाव की बेहद ज़रूरत है.

हाल ही में 2 जुलाई को दरगाह में हुजरे की दीवार गिरी और 15 जुलाई को एक दालान के हिस्से में दरार आ गई और कई जगह प्लास्टर गिरी है. इसके अलावा दरगाह परिसर में कई जगह बरसाती पानी भर रहा है. जिसकी वजह से हादसे सामने आ रहे है और ज़ायरीन बेहद परेशान हैं. बोर्ड के जनरल सेकेट्री ने कहा कि केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्रालय की तरफ से ही अजमेर दरगाह कमेटी का गठन किया जाता है, जो 3 सालो से अटका हुआ है. बोर्ड का आरोप है कि मौजूदा हालात में दरगाह और ज़ायरीन के रख रखाव के लिए कोई स्किम को अंजाम नही दिया जा रहा है.

Advertisement Box

बोर्ड ने सवाल किया कि ऐसे में प्रधानमंत्री के ज़रिए अजमेर दरगाह चादर ही भेजना ज़िम्मेदारी नही है बल्कि मानवता के नाते और अजमेर दरगाह 1955 एक्ट के अनुसार दरगाह शरीफ और दरगाह आने वाले हिन्दू मुस्लिम व अन्य श्रद्धालुओं की सिक्योरिटी समेत व्यवस्थाएं की भी ज़िम्मेदारी बनती है. इसलिए अजमेर दरगाह की कमज़ोर और ज़र्जर इमारतो की मरम्मत और दरगाह कमेटी का जल्द गठन किया जाए.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें