Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अजमेर में फार्म पॉन्ड में डूबे 2 मासूम, भरतपुर में नदी में बहा वृद्ध

भरतपुर: अजमेर जिले के अराई थाना क्षेत्र के इंदोली गांव में एक खेत में बने फार्म पॉन्ड में दो मासूम भाई-बहन डूब गए. दोनों के शव ग्रामीणों के सहयोग से निकाल लिए गए. वहीं, भरतपुर जिले के बयाना इलाके में एक वृद्ध नदी में बह गया. मंगलवार शाम तक उसका शव नहीं मिला था और तलाश जारी थी.

अजमेर जिले के अराई थाने के एएसआई वृद्धि चंद मीणा ने बताया कि ग्रामीणों ने थाने पर सूचना दी कि इंदोली गांव में दो बच्चे पानी में डूब गए हैं. पुलिस मौके पर पहुंची, जहां खेत में बने 8-10 फीट गहरे फार्म पॉन्ड के पास काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित थे. ग्रामीणों के सहयोग से पॉन्ड में तलाशी ली गई. सबसे पहले 9 वर्षीय अमित का शव बाहर निकाला गया. इसके बाद थाने के जीप चालक और कांस्टेबल रवि ने ग्रामीणों के साथ मिलकर 6 वर्षीय अन्नू के शव को भी बरामद किया. दोनों के शव को अराई के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया गया.

Advertisement Box

खेलते समय फिसले बच्चे: देवपुरी ग्राम पंचायत के सरपंच हरिराम चौधरी ने बताया कि अमित और अन्नू इंदोली गांव के निवासी नंदराम बैरवा के बच्चे थे. वे अपनी दादी के साथ खेत पर गए थे. दादी के काम करने के दौरान बच्चे पॉन्ड के पास खेल रहे थे, जहां पैर फिसलने से वे गहरे पानी में समा गए. दादी ने देखते ही चिल्लाकर ग्रामीणों को सूचित किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. इस घटना से पूरे गांव में शोक छा गया.

चार दिन में सात लोगों की डूबने से मौत: बारिश के मौसम में अजमेर में हादसे थम नहीं रहे हैं. उंटडा गांव में शनिवार को तीन युवतियां नदी में डूब गई थीं. रविवार को सेदरिया गांव में दो नाबालिग भाइयों की डूबने से मौत हुई. वहीं, मंगलवार को इंदोली गांव में यह दुर्घटना हुई.

भरतपुर में वृद्ध नदी में बहा: भरतपुर जिले के बयाना कोतवाली क्षेत्र के सालाबाद गांव के पास गंभीरी नदी में मंगलवार को 65 वर्षीय हिम्मत गुर्जर बह गया. वह नदी पार कर चली गई भैंसों को वापस लाने के लिए पानी में उतरा था, लेकिन तेज बहाव में बह गया. ग्रामीणों को उसकी चप्पल और लाठी नदी किनारे मिली, जिसके बाद हादसे की आशंका जताई गई. एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमों ने अभियान चलाया, लेकिन शाम तक शव नहीं मिला था. गौरतलब है कि 16 जुलाई को बयाना के चहल गांव में भी एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई थी.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें