बाड़मेर : पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. यह फैक्ट्री रेतीले धोरों के बीच सुनसान इलाके में एक मकान के कमरे में संचालित हो रही थी. पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो युवकों को मौके से हिरासत में लिया है जबकि एक युवक मौके से भागने में सफल हो गया है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( एनसीबी) की टीम को सूचना देकर उक्त मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा के मुताबिक सेड़वा थाना क्षेत्र में धोलकिया और खरटिया के बीच एक ड्रग फैक्ट्री चलने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी है. पुलिस ने मौके पर से दो युवकों को डिटेन करके पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
जिले के सेड़वा थाना इलाके में मंगलवार को बाड़मेर पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रेतीले धोरों के बीच सुनसान इलाके में स्थित एक अवैध ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश करने की कामयाबी हासिल की है. दरसअल बाड़मेर पुलिस धोलकिया और खरटिया के बीच एक अवैध ड्रग फैक्ट्री चलने की सूचना मिली थी. इस सूचना के आधार पर मंगलवार को पुलिस की टीमों ने दबिश देकर मादक पदार्थ बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है.
पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान मौके पर से दो युवकों को हिरासत में लिया है जबकि एक युवक भागने में कामयाब हुआ है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में केमिकल सहित अन्य सामान को बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा समेत कई अधिकारी और पुलिस के जवान मोके पर मौजूद हैं. पुलिस ने एनसीबी की टीम को सूचना देकर उक्त मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है.




















