बीकानेर के कोलायत थाना क्षेत्र के खेत में एक बुजुर्ग ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बुजुर्ग करीब एक सप्ताह से लापता था और अब उसका सात-आठ दिन पुराना शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ निवासी छगनलाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उसके पिता कोलायत में खेती करते थे। एक खेत काश्त के लिए लिया था। 16 जुलाई को उसके पिता बालूराम कहीं चले गए थे। काफी दिनों से उन्हें ढूंढ रहे थे लेकिन नहीं मिले। अब अचानक सूचना मिली है कि खेत के एक खेजड़ी के पेड़ से उनका शव लटका हुआ मिला है। पुलिस का कहना है कि खेत में शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर शव की पहचान की गई। छगनलाल ने मौके पर पहुंचकर बताया कि ये उसके पिता बालूराम ही है। ऐसा माना जा रहा है कि घर से निकलने के बाद ही बालूराम ने पेड़ से लटककर सुसाइड कर लिया था। छह दिन बाद जब उसका शव मिला तो पूरी तरह से खराब हो चुका है। ऐसे में शव को बमुश्किल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद बेटे को सौंपा गया है।




















