Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबाला में दर्दनाक हादसा, ‘थार’ ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत

अंबाला  : अंबाला शहर के सेक्टर-9 में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 2 साल के मासूम की जान चली गई। बच्चा अपने माता-पिता के साथ एक्टिवा पर सवार था और वे घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट आए थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार काली थार कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे बच्चा सड़क पर गिर गया। दुर्भाग्य से थार का पिछला टायर उसके ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद थार चालक बच्चे और उसके माता-पिता को लेकर सारवाल आरोग्य अस्पताल पहुंचा, लेकिन वहां से चुपचाप फरार हो गया। इसके बाद माता-पिता ने मासूम अद्वित को हीलिंग टच पार्क हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद सेक्टर-9 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया गया। बता दें मासूम के पिता विकास, जो मूल रूप से कैथल के रहने वाले हैं और वर्तमान में पानीपत रिफाइनरी में कार्यरत हैं, सेक्टर-10 में किराए के मकान में परिवार सहित रहते हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने देर रात भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement Box

फरार चालक की तलाश जारीः जांच अधिकारी

जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने कहा कि शिकायत में एक काली थार कार का ज़िक्र किया गया है, जिसकी चपेट में आकर दो साल के मासूम की जान गई। जांच अधिकारी ने कहा कि वे फरार चालक की तलाश कर रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें