Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यमुना में बढ़ा प्रदूषण… आम आदमी पार्टी का आरोप, दिल्ली सरकार से मांगी 6 महीने की रिपोर्ट

चुनाव से पहले यमुना सफाई के दावे को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. आरोप लगाया है कि यमुना में प्रदूषण घटने की जगह पहले की तुलना में बढ़ा है. आम आदमी पार्टी ने सरकार से 6 महीने की रिपोर्ट मांगी है. आम आदमी पार्टी के बुराड़ी से विधायक और प्रवक्ता संजीव झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यमुना में प्रदूषण को लेकर DPCC की रिपोर्ट आई है, जो BJP के झूठे वादे खोखले वादे का पर्दाफाश कर रही है.

संजीव झा ने कहा कि चुनाव से पहले BJP और प्रधानमंत्री ने कहा था कि यमुना को साफ कर देंगे. बड़े वादे किए गए थे, सरकार बनी तो LG, दिल्ली की मुख्यमंत्री और मंत्री ने फोटो खींची और रील बनाई गईं कि यमुना की सफाई शुरू हो गई है. इन्होंने कहा कि यमुना अब साफ हो जाएगी. 1 जुलाई का सैंपल लिया गया था और 18 तारीख की रिपोर्ट DPCC की आई है, यमुना की स्थिति पहले से बद से बदतर हो गई है.

Advertisement Box

अब वहां 2 गुना से तीन गुना प्रदूषण बढ़ गया

उन्होंने कहा कि यमुना के वो हिस्से जहां प्रदूषण नहीं था, पानी साफ था, अब उन इलाकों में पानी की क्वालिटी खराब हो गई है. पल्ला से लेकर वजीराबाद का जो पॉइंट है, 22 किलोमीटर की यमुना है, वो खराब नहीं होता था. अब वहां 2 गुना से तीन गुना प्रदूषण बढ़ गया है. जितनी मछली थीं वो मर गईं. 90 दिन में यमुना को साफ करने की बात कही गई थी. अब 6 महीने हो गए हैं.

जहां यमुना साफ थी, वहां गंदगी कैसे फैल गई

संजीव झा ने कहा कि सवाल यह है कि जहां यमुना साफ थी, वहां गंदगी कैसे फैल गई. प्रदूषण कैसे बढ़ा है. हमारी सरकार थी तो हम कह रहे थे, यमुना का प्रदूषण हरियाणा इंडस्ट्रियल वेस्ट के कारण हो रहा है. तब कहा जाता था बदनाम किया जा रहा है. DPCC कह रही है कि पल्ला में प्रदूषण इसलिए हो रहा है क्योंकि हरियाणा का इंडस्ट्री का वेस्ट यमुना में आ रहा है.

प्रदूषण यमुना में क्यों बढ़ा?

हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली तीनों जगह बीजेपी की ही सरकार है. फिर भी यमुना में प्रदूषण बढ़ रहा है. अब दिल्ली के पर्यावरण मंत्री, मुख्यमंत्री जो कह रहे थे कि यमुना साफ होगी, बताएं कि यमुना की कितनी सफाई 6 महीने में हुई है. सरकार से मांग है कि 6 महीने में यमुना की सफाई का लेखा जोखा बताए, प्रदूषण यमुना में क्यों बढ़ा इसकी जानकारी दे.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें